Vistaar NEWS

IND VS SL Asian Games Final Live: शैफाली वर्मा ने श्रीलंका को दिया दूसरा झटका, हासिनी परेरा बिना खाता खोले आउट, स्कोर 30 के पार

IND vs SL

भारत बनाम श्रीलंका

IND VS SL Asian Games Final Live: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला आज 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. फाइनल में जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल पर कब्जा करेगी जबकि रनर-अप टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

Kamakhya Reley

भारत को मिली पहली सफलता

शैफाली वर्मा ने इमेशा दुलानी को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है. इमेशा 10 गेंदों में महज 3 रन बनाकर आउट हो गई हैं.

Kamakhya Reley

श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है. इमेशा दुलानी और चमारी अथापथु ओपनिंग कर रही हैं. 1 ओवर के बाद श्रीलंका ने 3 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने श्रीलंका को दिया 217 रनों का टारगेट

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 217 रन बनाने होंगे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं, ऋचा घोस ने 22 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी खेली.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

कप्तान हरमनप्रीत कौर के बाद स्मृति मंधाना आउट हो गई हैं. मंधाना ने इस मुकाबले में 45 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान स्मृति ने 5 चौके और 7 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136-1

14 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 72 और हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर क्रीज पर बनी हुई हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा शैफाली वर्मा 29 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने उतरी हैं.

Kamakhya Reley

स्मृति मंधाना ने जड़ी फिफ्टी

स्मृति मंधाना ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं शैफाली वर्मा 48 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77-0

7 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 77 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 40 और शैफली वर्मा 37 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं.

Kamakhya Reley

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार

5 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं. स्मृति मंधाना 36 और शैफाली वर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की मजबूत शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत की पारी शुरू हो गई है. सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. 3 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

एशियन गेम्स 2026 के विमेंस क्रिकेट फाइनल में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

Exit mobile version