IND VS SL Asian Games Final: महिला क्रिकेट में भारत ने जीता गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया
IND VS SL Asian Games Final Live: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला आज 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है.
भारत बनाम श्रीलंका
IND VS SL Asian Games Final Live: एशियन गेम्स 2026 में विमेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला आज 22 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. फाइनल में जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल पर कब्जा करेगी जबकि रनर-अप टीम को सिल्वर मेडल मिलेगा.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी