Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने श्रीलंका का दौरा करना है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका लगा है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के चलते इस आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.
श्रीलंका दौरे से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
दरअसल 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं. बुमराह इन दिनों घुटने की चोट से जूझ रहे हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरुआती जांच के बाद भी उन्हें घुटने में तकलीफ महसूस हो रही है, जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है.
🚨 JUST IN 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 2, 2026
Jasprit Bumrah has been ruled out of the Sri Lanka Tests. He failed to recover from the knee injury sustained during the England ODIs.#SLvsIND pic.twitter.com/q1cNLurTS2
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में कुलदीप यादव ने बरपाया कहर, बेन स्टोक्स को किया आउट,VIDEO वायरल
ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस
बुमराह के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक जानकारी शेयर करते हुए बताया कि नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम के लिए चुना गया है.
𝗡𝗘𝗪𝗦:
— BCCI (@BCCI) August 3, 2026
Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah in India's Test squad.
Details 🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/lAf25FbpDN
ये गेंदबाज भी हैं चोटिल
जसप्रीत बुमराह के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी चोटिल होने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं, तेज गेंदबाज आकाशदीप अभी अपने पीठ के दर्द से नहीं उबर पाए हैं. स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हैं.
