Rishabh Pant: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान शॉट खेलने के प्रयास में चोटिल हो गए हैं, जिसके चलते उन्हें सिर्फ 3 रन के निजी स्कोर पर बीच मैच मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. उनकी जगह रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे.
चोटिल हुए ऋषभ पंत
दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सेशन में श्रीलंका के तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने बल्लेबाजी कर रहे ऋषभ पंत को शॉर्ट गेंद डाली. इस गेंद पर पंत ने पल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले के बजाये सीधे उनके बाएं हाथ की कलाई पर जा लगी. चोट लगने के बाद पंत दर्द से कराहते हुए नजर आए, जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. टीम के फिजियो ने मैदान पर उनका इलाज किया मगर दर्द कम न होने के चलते पंत को मैदान से बाहर जाना पड़ा.
Rishabh Pant has been forced to retire hurt on 3.
— Cricbuzz (@cricbuzz) August 23, 2026
He got hit on the wrist by a bouncer and could not continue on despite on-field treatment.#SLvsIND pic.twitter.com/iiJl99aHru
यह भी पढ़ें: IND vs SL: गॉल टेस्ट के बाद कोलंबो में भी गरजा देवदत्त पडिक्कल का बल्ला, लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक
पहले दिन भारत ने बनाए 300 रन
श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में भारत की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऋषभ पंत से बड़ी पारी खेलने की उम्मीद थी, लेकिन इंजर्ड होने के चलते वह महज 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए. उनके बाद रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे, जिन्होंने 43 रन की पारी खेली. कोलंबो टेस्ट के पहले दिन 85 ओवर का खेल हुआ, जिसमें भारत ने 5 विकेट खोकर 300 से बना लिए हैं. टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और 117 रन की तूफानी पारी खेली.
क्या दोबारा बल्लेबाजी करने उतरेंगे ऋषभ पंत?
पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या वह दोबारा बलेलबाजी करने के लिए मैदान पर उतरेंगे या नहीं? पंत चोट के चलते मैदान से बाहर गए थे. ऐसे में वह दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर सकते हैं.
