लाइव मैच में ऋषभ पंत ने यशस्वी जायसवाल का उड़ाया मजाक, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज, VIDEO
ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल
Pant Mocks Jaiswal: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान पंत ने विकेटकीपिंग करते काफी एंटरटेन किया. इसी दौरान उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल की गेंदबाजी एक्शन का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. पंत की यह बात स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पंत ने जायसवाल का उड़ाया मजाक
दरअसल, बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पहली पारी 720 रन पर घोषित की. इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने 60 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए. दो विकेट जल्दी गिरने के बाद डेवन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने मोर्चा संभाला और चौथे दिन का खेल खत्म होने तक फिर कोई विकेट नहीं गिरने दिया. इन दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी तोड़ने के लिए कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजी में काफी बदलाव किए और कई गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
Rishabh Pant – “mein leg spin daal sakta hoon” and then he says “ganda sa action chahiye toh jaiswal daal skta hai 😭😭”. https://t.co/crBBm808DK
— Vaibhav (@spideynation_) November 22, 2026
तभी विकेट के पीछे खड़े पंत ने मजाकिया अंदाज में गिल को गेंदबाजी का सुझाव दिया और कहा,”मैं लेग स्पिन डाल सकता हूं.” इसके जवाब में गिल ने भी कुछ कहा. मगर इसके बाद पंत ने जायसवाल का मजाक उड़ाते हुए कहा, कुछ गंदा सा बॉलिंग एक्शन चाहिए, तो जायसवाल डाल सकता है. उनकी यह बात स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई.
पंत ने बल्ले से दिखाया दम
पहले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 128 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 छक्के जड़े. उन्होंने महज 135 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. टेस्ट क्रिकेट में यह पंत का 9वां शतक रहा. इस शतक के साथ वह सभी SENA देशों में शतक जड़ने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं.



