IND vs SL XI: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त को गॉल में खेला जाएगा. इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट खोकर 363 रन कूट दिए. श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए.
निशान-रविन्दु के बीच शतकीय साझेदारी
कोलंबो में जारी इस वॉर्मअप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट XI की शुरुआत बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज निशान मदुष्का और रविन्दु रसांथा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ओपनर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. निशान मदुष्का ने 65 गेंदों पर 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं, रविन्दु रसांथा ने 143 गेंदों में 71 रन की पारी खेलकर उनका साथ दिया.
It's Stumps on Day 1 of the warm-up game!
— BCCI (@BCCI) August 7, 2026
Ravindra Jadeja. Kuldeep Yadav, Manav Suthar & Gurnoor Brar share the spoils with the ball for #TeamIndia 🙌 🙌
SLC XI end the opening Day at 363/8.
See you tomorrow for Day 2⃣ action!
Scorecard ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/Fhkiq1pWAY
यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में वॉर्मअप मैच से बाहर हुए शुभमन गिल, केएल राहुल बने कप्तान
पहले ही दिन बना दिए 300 से ज्यादा रन
वॉर्मअप मैच के पहले ही दिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 363 रन बनाए. निशान और रविन्दु के अलावा कप्तान सोनल दिनुशा ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. दिनुशा ने 71 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली. भारतीय गेंदबाजों को इस मुकाबले में शुरुआत में सफलता हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा. हालांकि बाद में वह विकेट लेने में सफल रहे.
स्पिनर्स ने बचाई भारत की लाज
इस मैच के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज संघर्ष करते दिखे. मोहम्मद सिराज ने पहले दिन 13 ओवर गेंदबाजी करते हुए 44 रन दिए, जिसमें उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली. वहीं, प्रसिध कृष्ण ने 8 ओवर में 32 रन खर्च किए. भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, कुलदीप यादव और मानव सुथार को भी 2-2 सफलता मिली. पहले दिन युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ भी काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 12 ओवर में 49 रन खर्च करके 1 विकेट लिया.
