Vistaar NEWS

IND vs SL XI: वॉर्मअप मैच में फेल हुए यशस्वी जायसवाल, 2 गेंदों में बिना खाता खोले ही लौटे पवेलियन

Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच कोलंबो में वॉर्मअप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल फ्लॉप साबित हुए और बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. जायसवाल का लगातार खराब प्रदर्शन टीम के लिए सिर दर्द बन गया है. इस मैच में वह बाएं हाथ के गेंदबाज के हाथों आउट हुए.

बिना खाता खोले आउट हुए यशस्वी जायसवाल

दरअसल कोलंबो में खेले जा रहे भारत-श्रीलंका वॉर्मअप मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे जायसवाल 2 गेंदों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए. रेड बॉल क्रिकेट में उनके हालिया आंकड़े टीम की टेंशन बढ़ा रहे है. पिछली 5 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला है. इस अभ्यास मैच को जोड़ दें तो पिछली 6 पारियों में वह दो बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, साई सुदर्शन हुए बाहर

पिछली 6 पारियों में कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन

यशस्वी जायसवाल की पिछली 6 पारियों पर नजर डालें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 पारियों में उन्होंने 0,12, 13 और 58 रन ही बनाए है. इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी जायसवाल कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे और सिर्फ 24 रन बनकर ही आउट हो गए थे. अब श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वॉर्मअप मैच में जायसवाल एक बार फिर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.

पिछले साल किया शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल का पिछली साल प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. साल 2025 में उन्होंने 10 मैचों की 19 पारियों में 745 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. हालांकि इस साल वे अपना फॉर्म वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

Exit mobile version