IND VS WI 1st ODI: तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की शतकीय पारी के दमपर 41.2 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए किंग कोहली ने सबसे ज्यादा 139 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं, भारत के लिए चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने गेंदबाजी में दम दिखाया. उन्होंने इस मुकाबले में 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
For his controlled and economical spell, Kuldeep Yadav bags the Player of the Match award 🏅👏 Relive his spell ▶️https://t.co/cpy8uh3PK1 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 https://t.co/3QM9EVC4UQ
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
वेस्टइंडीज- जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
भारत ने पहला वनडे मैच 8 विकेट से जीत लिया है. वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 296 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने विराट कोहली की तूफानी पारी के दमपर 300 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
विराट कोहली ने जड़ा शतक
विराट कोहली ने 74 गेंदों में शानदार शतक जड़ दिया है. वनडे क्रिकेट में विराट का यह 55वां शतक है. इसी के साथ भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा कप्तान शुभमन गिल 108 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस तूफानी पारी में गिल ने 1 चौका और 13 छक्का जड़ा.
शुभमन गिल ने जड़ा शतक
शुभमन गिल ने 96 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. जेडन सील्स की गेंद पर गिल ने चौका जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की.
विराट कोहली ने जड़ी फिफ्टी
विराट कोहली ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने अल्ज़ारी जोसेफ की गेंद पर छक्का जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की.
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158-1
25 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 83 और विराट कोहली 42 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी
शुभमन गिल ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, विराट कोहली 18 रन बनाकर उनके साथ क्रीज पर जमें हुए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा. रोहित 35 गेंदों में 32 रन बनाकर अल्ज़ारी जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए हैं. उनके बाद विराट कोलई बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार
8 ओवर के बाद भारत मे बिना किसी नुकसान के 53 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं. 2 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 7 रन बना लिए हैं.
वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 296 रनों का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धरित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 295 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 296 रन बनाने होंगे. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की. कुलदीप ने 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके.
भारत को मिली सातवीं सफलता
नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई मैथ्यू फोर्ड 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को मिली छठी सफलता
भारत को रोस्टन चेज़ के रूप में मिली छठी सफलता. प्रसिध कृष्ण की गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए रोस्टन.
43 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 243-5
43 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं.
जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ा शतक
जस्टिन ग्रीव्स ने 104 गेंदों पर शतक जड़ दिया है. वनडे क्रिकेट में ग्रीव्स का यह पहला शतक है.
भारत को मिली तीसरी सफलता
कुलदीप यादव ने कप्तान शाई होप को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट करा भारत को तीसरी सफलता दिलाई. होप 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को कीसी कार्टी के रूप में दूसरी सफलता मिली है. प्रसिध कृष्ण ने शुभमन गिल के हाथों कार्टी को कैच आउट कराया.
28 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 168-1
28 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं. जस्टिन ग्रीव्स 87 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.
भारत को मिली पहली सफलता
कुलदीप यादव ने जॉन कैंपबेल के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई. कैंपबेल 60 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं. कुलदीप ने प्रसिध कृष्ण के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.
जॉन कैंपबेल ने जड़ी फिफ्टी
जॉन कैंपबेल ने 49 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने 17 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 118 रन बना लिए हैं.
जस्टिन ग्रीव्स ने जड़ी फिफ्टी
जस्टिन ग्रीव्स ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, जॉन कैंपबेल 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 62-0
8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 20 और जस्टिन ग्रीव्स 41 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत 6 ओवर के बाद स्कोर 48-0
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स की जोड़ी ने वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई है. 6 ओवर के बाद टीम ने बिना किसी नुकसान के 48 रन बना लिए हैं.
