चौथे टी20 में टीम इंडिया के साथ हुई चीटिंग! नमन धीर की स्टंपिंग पर मचा बवाल

Naman Dhir Stumping Uproar: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज नमन धीर की स्टंपिंग पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला.
Naman Dhir

नमन धीर

Naman Dhir Stumping Uproar: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले के दौरान नमन धीर की स्टंपिंग पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला. टीम इंडिया की ओर से छठवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नमन धीर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. थर्ड अंपायर ने करीब पांच मिनट तक अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखने के बाद नमन को आउट करार दिया. हालांकि, साइड एंगल से दिख रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या बल्लेबाज का पैर क्रीज के अंदर था?

नमन धीर के आउट होने पर हुआ ड्रामा

248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने मजबूत शुरुआत दिलाई. लेकिन, उनके आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई. पारी के 12वें ओवर की चौथी गेंद पर कैरेबियाई गेंदबाज गुडाकेश मोटी ने नमन धीर को अपनी फिरकी में फंसाया. गेंद हवा में धीमी गति से आई और पिच से टर्न हो गई, जिससे धीर चकमा खा गए. नमन धीर इस गेंद को खेलने के लिए आगे निकाल गए, तभी विकेटकीपर शाई होप ने तेजी से गिल्लियां बिखेर दीं. पहली नजर में देखने से ऐसा लग रहा था जैसे नमन धीर ने अपना पिछला पैर वापस कीज के अंदर खींच लिया है. अंपायर ने भी फैसला सुनाने में जल्दबाजी नहीं की और थर्ड अंपायर की मदद ली.

यह भी पढ़ें: हेटमायर ने मचाया तहलका, 12 गेंदों में ठोके 33 रन, फिर प्रिंस यादव ने एक ही झटके में किया काम तमाम

5 मिनट तक चला ड्रामा

थर्ड अंपायर ने अलग-अलग एंगल से रिप्ले देखा. साइड एंगल में नमन धीर का पिछला पैर क्रीज के अंडर नजर आ रहा था, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये था कि इस दौरान पैर जमीन पर था या हवा में. करीब पांच मिनट तक जांच करने के बाद अंपायर ने फैसला सुनाया. थर्ड अंपायर के फैसले के मुताबिक जब गिल्लियां उड़ी तब धीर का पिछला पैर पूरी तरह जमीन पर नहीं था और हवा में रहते हुए क्रीज से बाहर था. इसके चलते उन्हें आउट करार दिया. थर्ड अंपायर के इस फैसले से नमन धीर नाखुश नजर आए.

ज़रूर पढ़ें