Virat Kohli Century: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बल्ले से धूम मचाई है. तिरुवनंतपुरम में खेले गए इस मुकाबले में विराट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 74 गेंदों में शानदार शतक जड़ा. इस शतक के साथ उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वनडे क्रिकेट में यह विराट का 55वां शतक है. इसके अलावा वह वनडे क्रिकेट में 15000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
15000 रन पूरे करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमे 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहा. इस दौरान उन्होंने 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. शतकीय पारी खेलने के साथ विराट ने सबसे तेज 15,000 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के केवल दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. सचिन ने यह मुकाम 377 पारियों में हासिल किया था, जबकि कोहली ने 303 पारियों में ही यह कीर्तिमान रच दिया है.
Fastest to 1⃣5⃣0⃣0⃣0⃣ ODI runs ✅ Congratulations to Virat Kohli on becoming the second player to achieve the feat after Sachin Tendulkar 👏👏 Updates ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imVkohli https://t.co/CMhAIOXQhR
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
यह भी पढ़ें: IND VS WI: ‘प्रिंस’ और ‘किंग’ के तूफान में उड़ी वेस्टइंडीज, भारत ने पहले ODI में 8 विकेट से रौंदा
भारत में जड़ा 42वां शतक
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत में सभी फॉर्मैट के इंटरनेशनल मैचों में यह कोहली का 42वां शतक रहा. उन्होंने यह उपलब्धि 260 पारियों में हासिल की. इस मामले में किंग कोहली ने भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है, जिन्होंने भारत में सभी सभी फॉर्मैट के इंटरनेशनल मैचों में 313 पारियों में 42 शतक जड़े.
सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में सचिन की बराबरी
विराट कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक दर्ज हैं. हालांकि सचिन ने 538 पारियों में यह कारनामा किया था, जबकि किंग कोहली ने 338 पारियों में ही 60 शतक पूरे कर लिए हैं.
