Vistaar NEWS

IND VS WI: गिल की ‘सुनामी’, रोहित का शतक… भारत ने वेस्टइंडीज के 406 रनों के टारगेट को बना दिया ‘बौना’

Rohit Sharma-Shubman Gill

रोहित शर्मा और शुभमन गिल

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया की इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे जिन्होंने इस मैच में 223 रनों की नाबाद पारी खेली. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में शानदार प्रदर्शन कर 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर 43.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज़

Kamakhya Reley

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया

दूसरे वनडे मैच में भारत ने शुभमन गिल की डबल सेंचुरी के दमपर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए जवाब में भारतीय टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया है. इसी के साथ सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा विराट कोहली 19 गेंदों में 29 रन बनाकर शमर जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 300 के पार

30 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 305 रन बना लिए हैं. शुभमन गिल 173 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा रोहित शर्मा 75 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हो गए हैं. हिटमैन ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 6 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

रोहित शर्मा ने 72 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. इस मैच में हिटमैन ने अपने 12000 वनडे रन भी पूरे कर लिए हैं.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ा शतक

शुभमन गिल ने 62 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. 21वें ओवर की पहली गेंद पर गिल ने चौका जड़कर अपनी सेंचुरी पूरी की. वहीं, रोहित शर्मा 83 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

शुभमन गिल ने जड़ी फिफ्टी

शुभमन गिल ने 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं रोहित शर्मा 71 रन बनाकर उनके साथ क्रेज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113-0

13 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 113 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 62 और कप्तान शुभमन गिल 46 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

रोहित शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोहित ने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ रोहित ने वनडे क्रिकेट में अपने 200 छक्के पूरे कर लिए हैं.

Kamakhya Reley

2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 22-0

2 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 22 रन बना लिए हैं. कप्तान शुभमन गिल 6 और रोहित शर्मा 15 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 406 रन बनाने होंगे. विंडीज की ओर से अमीर जांगू, शाई होप और जॉन कैंपबेल ने शतक जड़ा. वहीं, भारत की ओर से गुरनूर बराड़, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके. जबकि प्रसिध कृष्ण ने 1 विकेट लिया.

Kamakhya Reley

31 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 244-2

31 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 244 रन बना लिए हैं. शाई होप 72 और अमीर जांगू 47 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 192-2

24 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 192 रन बना लिए हैं. शाई होप 51 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं. वहीं, अमीर जांगू 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को जॉन कैंपबेल के रूप में दूसरी सफलता मिली. गुरनूर बराड़ ने कैंपबेल को नमन धीर के हाथों कैच आउट कराया. कैंपबेल 68 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

जॉन कैंपबेल ने जड़ा शतक

जॉन कैंपबेल ने 65 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. अपनी सेंचुरी पूरी करने के लिए कैंपबेल ने 9 चौके और 5 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 118-1

13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 83 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के करीब

10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं. जॉन कैंपबेल 69 रन और शाई होप 12 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

जॉन कैंपबेल ने जड़ी फिफ्टी

जॉन कैंपबेल ने 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, शाई होप 10 रन बनाकर क्रीज पर जमें हुए हैं.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 70-1

7 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने एक विकेट खोकर 70 रन बना लिए हैं. कैंपबेल 45 और होप 10 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

प्रसिध कृष्ण ने भारत को दिलाई पहली सफलता

प्रसिध कृष्ण ने भारत को दिलाई पहली सफलता कीसी कार्टी 10 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, अल्ज़ारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स, विटेल लॉज़

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज की ओर से कीसी कार्टी और जॉन कैंपबेल ओपनिंग कर रहे हैं.

Exit mobile version