Vistaar NEWS

IND vs WI LIVE: शतक से चूके रोहित शर्मा, ऋतुराज फिफ्टी के करीब, भारत का स्कोर 140 के पार

IND vs WI

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI LIVE: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत पहले ही 2-0 से इस सीरीज पर कब्जा कर चुका है. ऐसे में अब वह यह आखिरी मैच जीतकर वेस्टइंडीज का सुपड़ा साफ करना चाहेगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़

वेस्टइंडीज: जॉन कैंबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स, विटेल लॉज़

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा रोहित शर्मा 85 गेंदों में 92 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर आउट हो गए हैं.

Kamal Tiwari

भारत का स्कोर 136-2

रोहित शर्मा 92 और गायकवाड़ 42 रनों पर खेल रहे हैं.

Kamakhya Reley

17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78-2

17 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 48 और ऋतुराज गायकवाड़ 27 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 40 के पार

13 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 29 और ऋतुराज गायकवाड़ 15 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 21-2

7 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा 16 और ऋतुराज गायकवाड़ 3 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.

Kamakhya Reley

एक ओवर में ही भारत को लगे दो बड़े झटके

एक ओवर में ही भारत को शुभमन गिल और विराट कोहली के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं. कप्तान गिल 1 रन बनाकर और हो गए हैं. जबकि विराट कोलई खाता भी नहीं खोल पाए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने जीता टॉस

तीसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया की ओर से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर रहे हैं.

Exit mobile version