Vistaar NEWS

शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट किया चेज, भारत को 6 विकेट से हराया

West Indies

वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हराया

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची में खेला गया. इस मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 82 रनों की तूफानी पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 18.3 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया.

होप ने इस मैच में 45 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं, रदरफोर्ड 37 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए मयंक यादव ने 3 विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव को 1 सफलता मिली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने चेज किया 250 रनों का टारगेट

भारत द्वारा दिए गए 250 रनों के टारगेट को वेस्टइंडीज ने 18.3 ओवर में ही चेज कर लिया है. कैरेबियाई टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शाई होप ने बनाए. इस मैच में उन्होंने 102 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई.

Kamakhya Reley

16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 199-4

16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 199 रन बना लिए हैं. कप्तान शाई होप 75 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

कुलदीप यादव ने भारत को दिलाई चौथी सफलता. शेरफेन रदरफोर्ड 84 रन बनाकर संजू सैमसन को कैच थमा बैठे हैं.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 97-3

8 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को रोवमैन पॉवेल के रूप में तीसरी सफलता मिली. मयंक यादव की गेंद पर 24 रन बनाकर बोल्ड हुए रोवमैन पॉवेल.

Kamakhya Reley

मयंक यादव ने पहले ही ओवर में दिलाई सफलता

मयंक यादव ने पहले ही ओवर में भारत को दो बड़ी सफलता दिला दी है. कामिल पूरन 4 और शिम्रोन हेटमायर बिना खाता खोले आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 250 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए. अब वेस्टइंडीज को जीत के लिए 250 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में पांचवां झटका लगा. अय्यर 18 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा संजू सैमसन 41 गेंदों में 82 रन बनाकर शमर स्प्रिंगर की गेंद पर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में सैमसन ने 9 चौके और 4 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा शिवम दुबे 10 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वहीं संजू सैमसन 81 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 22 गेंदों में 43 रन बनाकर रोस्टन चेज़ की गेंद पर बोल्ड हो गए हैं.

Kamakhya Reley

9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 100 के पार

9 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन 67 और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

संजू सैमसन ने जड़ी फिफ्टी

संजू सैमसन ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद तीसरे नंबर पर ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग कर रहे हैं.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, शमर स्प्रिंगर, अकील होसेन, शमर जोसेफ

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहलए गेंदबाजी का फैसला किया. रांची में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

Kamal Tiwari

भारत ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में बढ़त बना ली थी. श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद शतक जड़ा था.

Exit mobile version