Vistaar NEWS

IND vs WI T20I: भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से रौंदा, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त, अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

India vs West Indies

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया

IND vs WI: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी की शुरुआत में ही संजू सैमसन महज 3 रन बनाकर शमर जोसेफ की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और मैदान पर चौकों-छक्कों की बौछार की.

अभिषेक शर्मा की 69 रनों की पारी के बदौलत भारत ने 20 ओवर में 223 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं नमन धीर ने 2 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट लिए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती

Kamakhya Reley

भारत ने वेस्ट इंडीज को 14 रन से हराया

224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी. भारत ने 14 रनों से यह मैच जीतकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.

Kamakhya Reley

भारत को मिली सातवीं सफलता

अर्शदीप सिंह ने शेरफेन रदरफोर्ड को बोल्ड करके भारत को सातवीं सफलता दिलाई. रदरफोर्ड 20 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली पांचवीं सफलता

भारत को क्वेंटिन सैम्पसन के रूप में पांचवीं सफलता मिली. सैम्पसन नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर तिलक वर्मा को कैच थमा बैठे हैं.

Kamakhya Reley

14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 134-4

14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 4 विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली चौथी सफलता

नमन धीर ने कामिल पूरन को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई. पूरन 27 गेंदों में 42 रन बनाकर अर्शदीप को कैच थमा बैठे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली तीसरी सफलता

अक्षर पटेल ने रोवमैन पॉवेल को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. 9.4 ओवर में वेस्टइंडीज ने 3 विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को मिली दूसरी सफलता

नमन धीर ने शिम्रोन हेटमायर को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. हेटमायर 26 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

6 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर 50 के पार

6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं. शिम्रोन हेटमायर 33 और कमिल 11 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाई पहली सफलता

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शाई होप के रूप में भारत को पहली सफलता दिलाई. होप 5 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 224 रनों का टारगेट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 224 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए.

Kamakhya Reley

भारत को आठवां झटका

भारत का आठवां विकेट गिरा अक्षर पटेल 14 गेंदों में 21 रन बनाकर रनआउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को सातवां झटका

भारत का सातवां विकेट गिरा तिलक वर्मा 16 गेंदों में 28 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को छठा झटका

भारत का छठा विकेट गिरा नीतीश कुमार रेड्डी 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पांचवां झटका

भारत का पांचवां विकेट गिरा नमन धीर 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत का चौथा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के जड़े.

Kamakhya Reley

भारत को तीसरा झटका

भारत का तीसरा विकेट गिरा रोस्टन चेज ने ईशान किशन के बाद श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया है. अय्यर 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को दूसरा झटका

भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 18 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ईशान ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा.

Kamakhya Reley

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109-1

8 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 67 और ईशान किशन 31 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. मौजूदा सीरीज में यह अभिषेक की पहली फिफ्टी रही.

Kamakhya Reley

5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60 के पार

5 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 38 और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है. सैमसन 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

Kamakhya Reley

भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग कर रही है.

Kamakhya Reley

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती

Kamakhya Reley

वेस्टइंडीज ने जीता टॉस

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरेगी.

Exit mobile version