IND vs WI Live Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. रांची मे खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर कर लिया है. ऐसे में टीम इंडिया आज के मैच में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं, कैरेबियाई टीम भी भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती
भारत को सातवां झटका
भारत का सातवां विकेट गिरा तिलक वर्मा 16 गेंदों में 28 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं.
भारत को छठा झटका
भारत का छठा विकेट गिरा नीतीश कुमार रेड्डी 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद अक्षर पटेल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा नमन धीर 5 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी के दौरान उन्होंने एक छक्का जड़ा.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 5 छक्के जड़े.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा रोस्टन चेज ने ईशान किशन के बाद श्रेयस अय्यर को भी आउट कर दिया है. अय्यर 2 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा ईशान किशन 18 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ईशान ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109-1
8 ओवर के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 109 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 67 और ईशान किशन 31 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
अभिषेक शर्मा ने जड़ी फिफ्टी
अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. मौजूदा सीरीज में यह अभिषेक की पहली फिफ्टी रही.
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 60 के पार
5 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट खोकर 66 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 38 और ईशान किशन 19 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है. सैमसन 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग कर रही है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया पहले बैटिंग करने उतरेगी.
