IND vs WI T20I Live: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाई पहली सफलता, शाई होप सस्ते में आउट

IND vs WI Live Score Updates: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 224 रनों का टारगेट दिया.
India vs West Indies

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Live Score Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 223 रन बनाए और वेस्टइंडीज को 224 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 69 रन बनाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज़, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती

ज़रूर पढ़ें