Abhishek Sharma: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा भले ही बल्ले से फ्लॉप रहे हो, लेकिन उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है. उन्होंने इस मैच में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे उनसे पहले कोई भी भारतीय ओपनर नहीं कर सका था. हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने घातक गेंदबाजी कर टी20 इंटरनेशनल में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
अभिषेक शर्मा ने की घातक गेंदबाजी
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने घातक गेंदबाजी की. इस मैच में भारतीय ओपनर अभिषेक सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. बल्लेबाजी में सस्ते में आउट होने के बाद अभिषेक ने गेंदबाजी में कहर बरसाया. इस मैच में अभिषेक ने 2.3 ओवर में गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन दिए और 3 विकेट झटके.
Abhishek Sharma picked 3/17. 😄 pic.twitter.com/9ABEyVX2iv
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 25, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: दूसरे टी20 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर बीच मैच में मैदान से बाहर हुए खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़े दर्ज करने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सभी सभी भारतीय सलामी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक ने अपना नाम भारतीय क्रिकेट के दो महान ऑलराउंडरों वीनू मांकड़ और रवि शास्त्री की खास सूची में दर्ज करा लिया है.
वीनू मांकड़ ने 1952 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 52 रन देकर 8 विकेट लिए थे. रवि शास्त्री ने 1991 में वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे. अब भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 17 रन देकर 3 विकेट झटके.
अभिषेक शर्मा T20I करियर
25 वर्षीय भारतीय स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अभी तक भारत के लिए 55 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसकी 54 पारियों में उन्होंने अब तक 1627 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. टी20 इंटरनेशनल में 55 मैचों की 20 पारियों में उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं.
