IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे दौरे की टी20 सीरीज का शानदार आगाज करते हुए पहले मुकाबले में मेजबान टीम को 7 विकेट से हरा दिया है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे की टीम को 20 ओवर में 125/7 के स्कोर पर ही रोक दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने 126 रन का टारगेट 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और इस सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. भारत की इस जीत के हीरो मयंक यादव रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने अपना जलवा दिखाया और 18 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली.
1st T20I. India Won by 7 Wickets https://t.co/NKa0znQQ3H #TeamIndia #ZIMvIND #1stT20I
— BCCI (@BCCI) July 23, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (सी), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया
पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हरा दिया है. भारत के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की और 18 गेंदों में सबसे ज्यादा 50 रन बनाए.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा ईशान किशन 24 गेंदों में 35 रन बनाकर ब्लेसिंग मुज़ारबानी की गेंद पर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जड़े.
9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2
9 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 92 रन बना लिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर 12 गेंदों में 15 रन और ईशान किशन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. हालांकि इसकी अगली ही गेंद पर सूर्यवंशी आउट हो गए हैं. अपनी इस अर्धशतकीय पारी में सूर्यवंशी ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 126 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए. अब जीत के लिए भारत को 126 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए मयंक यादव, प्रिंस यादव ने 2 विकेट झटके.
प्रिंस यादव ने जिम्बाब्वे को दिए बैक टू बैक दो झटके
प्रिंस यादव ने 20वें और आखिरी ओवर में जिम्बाब्वे को दो झटके दे दिए हैं. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने वेस्ली मधेवेरे को आउट किया, इसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने ब्रैड इवांस को पवेलियन भेजा
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका
जिम्बाब्वे का पांचवां विकेट गिरा रयान बर्ल 35 गेंदों में 26 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हो गए हैं. बिश्नोई ने तिलक वर्मा के हाथों उन्हें कैच आउट कराया.
10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 46-4
10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने चार विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं. वेस्ली मधेवेरे 5 और रयान बर्ल 12 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
जिम्बाब्वे को चौथा झटका
शिवम दुबे ने जिम्बाब्वे को चौथा झटका दिया. कप्तान सिकंदर रजा 7 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके आउट होने के बाद वेस्ली मधेवेरे बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
7 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 31-3
7 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने तीन विकेट खोकर 31 रन बना लिए हैं. रयान बर्ल 4 और कप्तान सिकंदर रजा 4 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
प्रिंस यादव ने जिम्बाब्वे को दिया दूसरा झटका
जिम्बाब्वे का दूसरा विकेट गिरा बेन कुरेन प्रिंस यादव की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को अपना कैच थमा बैठे हैं. बेन कुरेन 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इस पारी में 2 चौके जड़े
मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर दिलाई सफलता
भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर भारत को सफलता दिलाई है. मयंक ने पहली ही ओवर की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया. बेनेट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव
जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (सी), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
भारत ने जीता टॉस
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.
