IND vs ZIM: तीसरे टी20 में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर 35 रन से जीत दर्ज कर ली है.
Team India

टीम इंडिया (Photo-BCCI)

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर 35 रन से जीत दर्ज कर ली है. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से जीत कर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया है. तीसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी. भारत की इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 81 रन की तूफानी पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली माधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव, अशोक शर्मा

ज़रूर पढ़ें