IND vs ZIM : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने इस सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के दमपर निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं.
जवाब में पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 129 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने 2.5 ओवर गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 17 रन दिए और 3 विकेट झटके.
Game set and match ✅
— BCCI (@BCCI) July 25, 2026
A comprehensive and dominant 9⃣0⃣-run victory for #TeamIndia 🥳👏
With that they clinch the #ZIMvIND T20I series by 2⃣-0⃣ with one game to play 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/Z8UUziVx8d pic.twitter.com/0hfpuJ6aCx
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव
जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (सी), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (डब्ल्यू), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
भारत ने 90 रन से जीता दूसरा टी20 मैच
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से जीत दर्ज कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 129 रनों पर ही ढेर हो गई.
16 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 121-8
16 ओवर के बाद जिम्बाब्वे ने आठ विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं. जीत के लिए अब उन्हें 23 गेंदों में 99 रन की जरूरत है.
जिम्बाब्वे को छठा झटका
जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा रयान बर्ल 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने अपनी इस पारी में दो चौके जड़े.
जिम्बाब्वे को पांचवां झटका
जिम्बाब्वे का पांचवां विकेट गिरा वेस्ली मधेवेरे 3 गेंदों में 2 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर आउट हो गए हैं.
जिम्बाब्वे को तीसरा झटका
जिम्बाब्वे का तीसरा विकेट गिरा डायोन मायर्स 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. मायर्स ने अपनी इस पारी में दो चौके जड़े. उनके आउट होने के बाद सिकंदर रज़ा बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत
जिम्बाब्वे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. यश ठाकुर ने मेजबान टीम को पहला झटका देते हुए ब्रायन बेनेट को 32 रन के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद प्रिंस यादव बेन कुरेन को सस्ते में आउट किया.
भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का टारगेट, ईशान-तिलक ने जड़ी फिफ्टी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं. अब जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा रिंकू सिंह 8 गेंदो में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी इस पारी में रिंकू ने एक छक्का जड़ा. उनके आउट होने के बाद शिवम दुबे बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत को चौथा झटका
भारत का चौथा विकेट गिरा ईशान किशन 44 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ईशान ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के जड़े. इसके अलावा तिलक वर्मा ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है.
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158-3
15 ओवर के बाद भारत ने तीन विकेट खोकर 158 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 38 गेंदों में 73 और तिलक वर्मा 15 गेंदों में 30 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
ईशान किशन ने जड़ी फिफ्टी
ईशान किशन ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए ईशान ने 6 चौके जड़े. टी20 इंटरनेशनल में यह ईशान की 12वीं फिफ्टी है.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अय्यर ने अपनी इस पारी में 4 चौके जड़े.
8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69-2
8 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 69 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 17 गेंदों में 26 और कप्तान श्रेयस अय्यर 14 गेंदों में 14 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-2
6 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 12 गेंदों में 18 और कप्तान श्रेयस अय्यर 7 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वैभव ने अपनी पारी में 3 चौके और 1 छक्का जड़ा. 3 ओवर के बाद भारत ने दो विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 2 चौके जड़े. उनके आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
भारत की पारी शुरू
दूसरे टी20 मैच में भारत की पारी की शुरुआत हो गई है. टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग कर रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव
जिम्बाब्वे- ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी
जिम्बाब्वे ने जीता टॉस
भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बलेलबाजी का न्योता दिया.
