Vistaar NEWS

IND vs ZIM: भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 कब? जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs ZIM

भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo-BCCI)

IND vs ZIM: भारतीय टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब फैंस की नजरें दूसरे टी20 मैच पर टिकी हुई हैं. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कितने बजे से खेला जाएगा.

कब खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 25 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भी हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 4 बजे होगा.

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, हरारे में खेली रिकॉर्डतोड़ पारी, T20I में किया बड़ा कारनामा

कैसी है हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच?

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. इस मैदान पर मैच की शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और उछाल मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो जाती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है ताकि आसानी से लक्ष्य का पीछा किया जा सके.

पहले मैच में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने जमकर कहर बरपाया और मेजबान टीम के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. 20 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट खोकर सिर्फ 125 रन ही बना सकी. जवाब में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्धशतक के दमपर 13.2 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और यह मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया.

Exit mobile version