IND W vs PAK W: वुमेंस एशिया कप 2026 के नौवें मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है. इस मुकाबले में पाक कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला गलत साबित हुए. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम भारतीय स्पिनर्स के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई. नतीजा यह रहा की पाकिस्तान की पूरी टीम महज 55 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 9वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. टीम इंडिया के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके.
India hammer Pakistan in the Women's Asia Cup.
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 5, 2026
They win by 7 wickets with 68 balls to spare. pic.twitter.com/3I7GzY9Uu1
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान- मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल
भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
भारतीय टीम ने अपने स्पिनर्स के दमदार प्रदर्शन की बदौलत पाकिस्तान को इस मैच में 7 विकेट से हरा दिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का जड़कर मुकाबले को खत्म किया. पहले बल्लेबाजई करते हुए पाक टीम 55 रनों पर ही सिमट गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में ही तीन विकेट खोकर 57 रन बना दिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा स्मृति मंधाना 11 गेंदों में 9 रन बनाकर फातिमा सना की गेंद पर आउट हो गई हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है. पारी के दूसरे ही ओवर में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा 6 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गईं हैं.
55 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की पूरी टीम
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी की टीम भारतीय स्पिनर्स के आगे पूरी तरह बेबस नजर आई. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया है. अब भारत को जीत के लिए 56 रन चाहिए.
13 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 45-6
13 ओवर के बाद बैकफुट पर पाकिस्तान की टीम महज 45 रन पर खोए 6 विकेट.
भारतीय स्पिनर्स के सामने पाकिस्तान की आधी टीम ढेर
इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल रहा है. टीम के गेंदबाजों में महज 35 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के 6 विकेट गिरा दिए हैं. पाक कप्तान फातिमा सना बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गईं हैं.
श्री चरणी ने भारत को दिलाई दो सफलता
श्री चरणी ने भारत को एक ही ओवर में दो बड़ी सफलता दिलाई है. उन्होंने पहले गुल फिरोजा को बिना खाता खोले ही चलता किया. इसके बाद ओवर की गेंद पर उन्होंने शवाल जुल्फिकार को आउट किया. शवाल इस मुकाबले में 14 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
शैफाली वर्मा ने भारत को दिलाई पहली सफलता
शैफाली वर्मा ने मुनीबा अली को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है. मुनीबा 15 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गई हैं.
पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है. सलामी जोड़ी मुनीबा अली और शवाल जुल्फिकार टीम के लिए ओपनिंग कर रही हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़
पाकिस्तान- मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एयमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल
पाकिस्तान ने जीता टॉस
वुमेंस एशिया कप 2026 का नौवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जितकार पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
