Vistaar NEWS

T20 रैंकिंग में भारत से छीनी बादशाहत, महज 0.04 अंकों से इंग्लैंड बना नंबर-1

Team India

टीम इंडिया

T20 Team Ranking: आईसीसी ने टी20 टीम रैंकिंग जारी कर दी है. आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. भारत से दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम का ताज छिन गया है.इंग्लैंड ने भारत को पछाड़ते हुए रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. दोनों टीमों के अभी 269 रेटिंग पॉइंट्स हैं. ऐसे में महज 0.04 अंकों से इंग्लैंड भारत से आगे निकल गया है.

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने से इंग्लैंड को फायदा

दरअसल हाल ही में इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी. इस जीत का फायदा इंग्लैंड को आईसीसी की रैंकिंग में मिला है. मौजूदा समय में हैरी ब्रूक इंग्लैंड टी20 टीम के कप्तान है. उनकी कप्तानी में टीम का फॉर्म बेहद शानदार रहा है. ब्रूक की कप्तानी में खेले गए 26 मुकाबलों में इंग्लैंड ने 23 मैचों में जीत दर्ज कर ली है.

यह भी पढ़ें: इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच की टिकट बुकिंग 25 सितंबर से शुरू, वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ऐसे करें बुक

भारत और इंग्लैंड के अंक बराबर

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत अब दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम नहीं है. इंग्लैंड ने उन्हें पीछे छोड़ नंबर-1 का ताज अपने सिर सजा लिया है. जबकि भारतीय टीम दूसरे पायदान पर खिसक गई है. ताजा रैंकिंग में भारत और इंग्लैंड के रेटिंग पॉइंट्स 269 हैं. इंग्लैंड की टीम 268.80 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है. वहीं, 268.76 पॉइंट्स के साथ भारतीय टीम दूसरे पायदान पर है. यानी दोनों टीमों के बीच महज 0.04 अंकों का अंतर है. इसी मामूली से अंतर से इंग्लैंड भारत से आगे निकल गया है.

टॉप-5 में ये टीमें शामिल

इंग्लैंड और भारत के अल्वा दुनिया की टॉप-5 टी20 टीम रैंकिंग की बात करें, तो इसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है. ताजा टी20 टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया 260 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है. वहीं, न्यूजीलैंड 247 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. 243 रेटिंग पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका की टीम पांचवें पायदान पर है.

Exit mobile version