कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में काटा गदर, एक मैच में 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, गंभीर को दिया मैसेज!

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों इंग्लैंड की धरती पर कहर बरपा रहे हैं. काउंटी चैंपियनशिप में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है.
Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों इंग्लैंड की धरती पर कहर बरपा रहे हैं. टीम इंडिया से बाहर होने के बाद अब कुलदीप ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. हाल ही में काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 मुकाबले में कुलदीप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट झटके. यह पहला मौका है जब कुलदीप ने किसी फर्स्ट क्लास मैच में 10 विकेट लिए हैं. इंग्लैंड में अपने इस दमदार प्रदर्शन से कुलदीप ने हेड कोच गौतम और चयनकर्ताओं को बड़ा मैसेज दे दिया है.

कुलदीप ने झटके 10 विकेट

दरअसल काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-1 का मुकाबला एसेक्स और यॉर्कशायर के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने यॉर्कशायर के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 70 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 50 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया. कुलदीप की शानदार गेंदबाजी के दम पर यॉर्कशायर ने यह मुकाबला 106 रनों से जीता.

यह भी पढ़ें: ‘वो इंडियन एजेंट हैं…’, पाक कोच पर राशिद लतीफ का बड़ा आरोप, IPL कनेक्शन पर उठाए सवाल

कुलदीप की स्पिन का चला जादू

कुलदीप यादव ने इस मैच की दोनों पारियों में मिलकर कुल 10 विकेट लिए. फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में यह उनका पहला 10 विकेट हॉल है. हेडिंग्ले में खेले गए इस मुकाबले में यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए. जवाब में एसेक्स की पहली पारी के दौरान कुलदीप ने अपनी स्पिन का जादू दिखाया. उन्होंने लगातार विकेट निकालकर बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रहा. नतीजा यह रहा की एसेक्स की टीम पहली पारी में 137 रन पर सिमट गई.

श्रीलंका टेस्ट से हुए बाहर

भारतीय स्टार स्पिनर कुलदीप यादव हालिया समय में अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजरे हैं. हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें टीम में अपनी जगह को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पहले टेस्ट में कुलदीप कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, जिसके बाद दूसरे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था. इसके अलावा कुलदीप को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भी टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में यॉर्कशायर के लिए कुलदीप का यह प्रदर्शन बेहद अहम माना जा रहा है.

ज़रूर पढ़ें