India vs Bangladesh Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा में भारत ने दूसरा सेमीफाइनल बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शैफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में ही महज 81 रनों पर ही सिमट गई. भारत के लिए शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
𝙄𝙉𝙏𝙊 𝙏𝙃𝙀 𝙁𝙄𝙉𝘼𝙇 ✌️ A dominant 1⃣1⃣4⃣-run victory for #TeamIndia 💥 They are all set to face Sri Lanka next in the Gold Medal match 🏅⏳ Scorecard ▶️ https://t.co/zMJKYRAVhE #AsianGames https://t.co/ZIi2hTFv3A
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 20, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून
भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में पहुंच गई है.
बांग्लादेश को आठवां झटका
बांग्लादेश का आठवां विकेट गिरा शर्मिन अख्तर 20 गेंदों में 10 रन बनाकर श्री चरणी की गेंद पर आउट हो गई हैं. उनके बाद मारुफा अख्तर बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
12 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 58-7
12 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 58 रन पर 7 विकेट खो दिए हैं. भारतीय गेंदबाज लगातार शानदार गेंदबाजी कर विकेट ले रहे हैं.
बांग्लादेश की आधी टीम लौटी पवेलियन
10 ओवर के बाद बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. शुरुआती दस ओवरों में टीम महज 53 रन ही बना सकी है.
भारत को मिली चौथी सफलता
श्रेयंका पाटिल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई. निगार सुल्ताना के बाद शोर्ना अख्तर सस्ते में आउट हो गई हैं. उनके बाद शर्मिन अख्तर बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को शोभना मोस्तरी के रूप में दूसरी सफलता मिली. शोभना 7 गेंदों में महज 4 रन बनाकर क्रांति गौड़ की गेंद पर आउट हो गई हैं.
नंदनी शर्मा ने बांग्लादेश को दिया पहला झटका
जुएरिया फिरदौस के रूप में भारत को पहली सफलता मिली है. जुएरिया बिना खाता खोले ही गुनालन कमलिनी को अपना कैच थमा बैठी हैं. उनके बाद शोभना मोस्तरी बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
भारत ने बांग्लादेश को दिया 196 रनों का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. अब बांग्लादेश को जीत के लिए 196 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए शैफाली वर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की और सबसे ज्यादा 100 रन बनाए.
शैफाली वर्मा ने जड़ा शतक
शैफाली वर्मा ने 49 गेंदों में 3 चौके और 9 छक्कों की मदद से 100 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ शैफाली एशियन गेम्स में शतक जड़ने वाले पहली खिलाड़ी बन गई हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा हरमनप्रीत कौर 33 गेंदों में 40 रन बनाकर राबेया खान की गेंद पर आउट हो गई हैं. उनके बाद ऋचा घोष बल्लेबाजी करने उतरी हैं
16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 150 के पार
16 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट खोकर 159 रन बना लिए हैं. शैफाली वर्मा 81 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 34 रन बनाकर क्रीज पर जमी हुई हैं.
शैफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी
शैफाली वर्मा ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, गुनालन कमलिनी महज 3 रन बनाकर आउट हो गई हैं. उनके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा स्मृति मंधाना 19 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उनके बाद गुनालन कमलिनी बल्लेबाजी करने उतरी हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी ओपनिंग कर रही हैं. 2 ओवर में भारत ने 19 रन बना लिए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून
भारत ने जीता टॉस
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
