India vs Bangladesh Semi Final: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत, बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदा

India vs Bangladesh Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा में भारत ने दूसरा सेमीफाइनल बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है.
Indian Women's Cricket Team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

India vs Bangladesh Semi Final: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा में भारत ने दूसरा सेमीफाइनल बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने शैफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में ही महज 81 रनों पर ही सिमट गई. भारत के लिए शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून

ज़रूर पढ़ें