Vistaar NEWS

India vs Namibia: ईशान-हार्दिक का धमाका, वरुण की फिरकी…टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा

India registered a resounding victory against Namibia.

भारत ने नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की.

India vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से मात दी है. भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे. वहीं जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई.

चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके

टीम इंडिया की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे घातक गेंदबाजी की और महज 7 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किये. दोनों स्पिनर्स के आगे नामीबियाई बल्लेबाज असहाय दिखे. इसके अलावा बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक ने भी 2 विकेट झटके. जबकि, अर्शदीप-बुमराह और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया और नामीबिया को 116 रनों में समेट दिया.

भारत ने दिया था 210 का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा था. इस मैच में ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली है, जबकि हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए. अभिषेक की जगह ओपन कर रहे संजू सैमसन ने 22 रन बनाए.

भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले थे. अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया. जबकि संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की अंतिम ग्यारह में वापसी हुई. बता दें कि भारत एक अगला मुकाबला अब पाकिस्तान से होगा जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुंरह और वरुण चक्रवर्ती

नामीबिया- लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स

Kamakhya Reley

भारत ने बनाए 209 रन

भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 बनाए, अब नामीबिया को जीत के लिए 210 रन चाहिए.

Kamakhya Reley

हार्दिक के बाद दुबे और अक्षर भी लौटे पवेलियन

Kamakhya Reley

भारत को पांचवा झटका

हार्दिक पंड्या 28 गेंदों में 52 रन बनाकर हुए आउट.

Kamakhya Reley

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 184/4

16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 184 रन. क्रीज पर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे मौजूद

Kamakhya Reley

भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका तिलक वर्मा के रूप में लगा, जो 21 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए.

Kamal Tiwari

नामीबिया के कप्तान ने झटका दूसरा विकेट

तिलक वर्मा को इरास्मस ने आउट कर भारत को चौथा झटका दिया है.

Kamal Tiwari

सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर स्टम्प्ड हो गए. अब क्रीज पर हार्दिक पंड्या आए हैं.

Kamal Tiwari

भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद 120-2

तिलक वर्मा और सूर्यकुमार क्रीज पर हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं.

Kamal Tiwari

61 रनों की तूफानी पारी खेलकर ईशान किशन आउट

ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन बनाए. भारत का स्कोर 7.1 ओवर के बाद 100 रन के पार पहुंच गया है.

Kamal Tiwari

20 गेंदों में ईशान का पचासा

ईशान किशन ने 20 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर ली है.

Kamal Tiwari

स्मित को ईशान ने जड़े 4 लगातार छक्के

किशन ने जेजे स्मित के एक ओवर में 4 छक्के और 1 चौका जड़ा.

Kamal Tiwari

ईशान किशन और तिलक बाउंड्री में कर रहे डील

किशन और तिलक बाउंड्री पर फोकस कर रहे हैं और पावरप्ले में तेजी से रन बटोर रहे हैं. भारत का स्कोर 5 ओवर में 58 रन हो गया है.

Kamal Tiwari

ईशान किशन ने जड़े 2 चौके

तीसरे ओवर में ईशान किशन ने दो चौके जड़े. हालांकि, अंपायर ने LBW आउट करार दे दिया था लेकिन डीआरएस ने उन्हें बचा लिया.

Kamal Tiwari

सैमसन 22 रन बनाकर आउट

संजू सैमसन ने दूसरे ओवर की तीन गेंदों पर 6,6, और 4 जड़े लेकिन अगली ही गेंद पर वे स्लोअर गेंद के जाल में फंस गए.

Kamakhya Reley

भारत को पहला झटका

भारत को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा है, वह 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए है.

Kamakhya Reley

संजू-ईशान ने की पारी की शुरुआत

भारत की ओर से संजू सैमसन और ईशान किशन ओपनिंग कर रहे है.

Exit mobile version