India vs Namibia: ईशान-हार्दिक का धमाका, वरुण की फिरकी…टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा

IND vs NAM T20 T20 World Cup 2026: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा था.
India registered a resounding victory against Namibia.

भारत ने नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की.

India vs Namibia: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत ने नामीबिया को 93 रनों के बड़े अंतर से मात दी है. भारत और नामीबिया के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए थे. वहीं जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 116 रनों पर ऑल आउट हो गई.

चक्रवर्ती ने 3 विकेट झटके

टीम इंडिया की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे घातक गेंदबाजी की और महज 7 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं अक्षर पटेल ने भी 2 विकेट अपने नाम किये. दोनों स्पिनर्स के आगे नामीबियाई बल्लेबाज असहाय दिखे. इसके अलावा बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक ने भी 2 विकेट झटके. जबकि, अर्शदीप-बुमराह और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया और नामीबिया को 116 रनों में समेट दिया.

भारत ने दिया था 210 का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए और नामीबिया के सामने 210 रन का लक्ष्य रखा था. इस मैच में ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली है, जबकि हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में 52 रन बनाए. अभिषेक की जगह ओपन कर रहे संजू सैमसन ने 22 रन बनाए.

भारत की प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव देखने को मिले थे. अभिषेक शर्मा और मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया. जबकि संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की अंतिम ग्यारह में वापसी हुई. बता दें कि भारत एक अगला मुकाबला अब पाकिस्तान से होगा जो 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत- संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुंरह और वरुण चक्रवर्ती

नामीबिया- लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज, बेन शिकोंगो और मैक्स

ज़रूर पढ़ें