IND vs NZ 4th T20I Score: ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर259 रन बनाए. जवाब में 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 9 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी. अब पांच मैचों की यह टी20 सीरीज 3-1 पर खड़ी हुई है.
भारत की ओर से इस मैच में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शानदार गेंदबाजी की. जिन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 48 रन देकर 3 विकेट झटके. मयंक के अलावा सभी भारतीय गेंदबाज इस मुकाबले में संघर्ष करते दिखे. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के बाद उनके गेंदबाजों ने भी जमकर कहर बरपाया और भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.
New Zealand win by 87 runs in Auckland. Our focus shifts to the 5th T20I in Hamilton on Sunday. Scorecard ▶️ https://t.co/fx264c9iLe #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/mZccr7XMfl
— BCCI (@BCCI) October 30, 2026
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से हराया
चौथा टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 87 रनों से हरा दिया है. कीवी टीम की इस जीत के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे जिन्होंने इस मैच में 107 रनों की तूफानी पारी खेली.
भारत को नौवां झटका
भारत का नौवां विकेट गिरा तिलक वर्मा 35 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अब न्यूजीलैंड की टीम जीत से महज 1 विकेट दूर ही है. 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 172 रन ही बना सकी.
भारत को लगा आठवां झटका
भारत को अर्शदीप सिंह के रूप में आठवां झटका लगा. अर्शदीप से पहले नमन धीर और अक्षर पटेल भी आउट हो चुके हैं.
भारत को पांचवां झटका
भारत का पांचवां विकेट गिरा नीतीश कुमार रेड्डी 10 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
श्रेयस अय्यर सस्ते में हुए आउट
भारत को श्रेयस अय्यर के रूप में चौथा झटका लगा है. अय्यर 11 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
भारत को तीसरा झटका
भारत का तीसरा विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 15 गेंदों में 27 रन बनाकर मैथ्यू फिशर की गेंद पर आउट हो गए हैं.
भारत की खराब शुरुआत
भारत को संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो बड़े झटके लगे. सैमसन 4 रन और ईशान किशन बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं.
न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 260 रन बनाने होंगे.
ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा शतक
ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड का स्कोर 240 के पार पहुंचा दिया है.
भारत को मिली पांचवीं सफलता
भारत को माइकल ब्रेसवेल के रूप में पांचवीं सफलता मिली. प्रिंस यादव ने उन्हें Lbw आउट किया.
माइकल ब्रेसवेल की फिफ्टी
माइकल ब्रेसवेल ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स शतक जड़ने के करीब हैं.
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 170 के पार
15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं. भारत को पांचवें विकेट की तलाश है.
भारत को मिली चौथी सफलता
मयंक यादव ने भारत को चौथी सफलता दिलाई. बेवन जैकब्स 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इस मैच में यह मयंक का तीसरा विकेट रहा.
भारत को मिली तीसरी सफलता
भारत को फिन एलन के रूप में तीसरी सफलता मिली. अक्षर पेटल ने एलन को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया.
5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार
5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं. ग्लेन फिलिप्स और फिन एलेन क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को डेरिल मिशेल के रूप में दूसरी सफलता मिली. भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव ने मिशेल को बोल्ड कर दिया है.
भारत को मिली पहली सफलता
भारत को मयंक यादव ने पहले ही ओवर में सफलता दिलाई है. उन्होंने टिम साइफर्ट को प्रिंस यादव के हाथों कैच आउट कराया.
न्यूजीलैंड की पारी शुरू
न्यूजीलैंड के लिए साइफर्ट और फिन एलन ओपनिंग कर रहे हैं. वहीं भारत की ओर से पहला ओवर मयंक यादव लेकर आए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव
भारत ने जीता टॉस
भारत ने चौथे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वहीं मेजबान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.
भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाना है.
