Vistaar NEWS

India vs WI 5h T20I Live: बेंगलुरू में बारिश रुकी, 9-9 ओवर का होगा गेम, 9 बजे होगा टॉस

IND vs WI 5th

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. चार मैचों के बाद सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अब बेंगलुरू में होने वाला यह मैच सीरीज के विजेता का फैसला करेगा. हालांकि, बारिश के चलते मुकाबला शुरू होने और टॉस होने में देरी हो सकती है.

Kamakhya Reley

बेंगलुरू में बारिश रुकी

बेंगलुरू में बारिश रुक गई है और ग्राउंड्समैन ने मैदान से कवर्स हटाने शुरू कर दिए हैं.

Kamakhya Reley

ओवर्स की कटौती शुरू

पांचवां टी20 मैच 20-20 ओवर का नहीं हो पाएगा. बेंगलुरू में लगातार बारिश को रही है, जिसके कारण ओवर्स की कटौती शुरू हो गई है. चिन्नास्वामी स्टेडियम को पूरी तरह से कवर्स से ढका गया है.

Kamakhya Reley

बेंगलुरू में बारिश जारी

बेंगलरू में खेले जाने वाले पांचवें टी20 मैच में बारिश का खलल. मैदान को कवर्स से ढका गया है, जिससे टॉस होने में देरी हो रही है.

Exit mobile version