India Win’s Bronze in Mixed Relay: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में तीसरा स्थान हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. भारत के लिए गुरिंदरवीर सिंह,अनिमेष कुजूर, स्नेहा और हरिता भद्रा की टीम ने सीजन का अपना सबसे बेस्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए मेडल जीता. चारों ने मिलकर 41.06 सेकंड में अपनी रेस पूरी की, जो टीम का इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन रहा.
कौन हैं अनिमेष कुजूर?
भारत के लिए मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे अनिमेष कुजूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. अनिमेष एक प्रसिद्ध भारतीय स्प्रिंटर हैं, जो भारत के सबसे तेज धावकों में गिने जाते हैं. उनका नाम 2 जून 2003 को छत्तीसगढ़ के घुइटांगर गांव में हुआ. वर्तमान में अनिमेष ओडिशा राज्य और ओडिशा रिलायंस फाउंडेशन एथलेटिक्स एचपीसी के लिए खेलते हैं. उनके माता-पिता छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं.
Mixed 4x100m relay team wins bronze, Gulveer Singh bags third medal at Asian Games 2026 Read @ANI Story | https://t.co/34avfc8s0u #GulveerSingh #AsianGames https://t.co/kSReAcOFR2
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2026
यह भी पढ़ें: एथलेटिक्स में भारत को पहला GOLD, 4×400 मीटर रिले में विमेंस खिलाड़ियों ने दिखाया दम
2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज
बता दें, अनिमेष ने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पूरी की है. उन्होंने ग्रीस और जर्मनी जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर 100 मीटर और 200 मीटर की रेस में देश का नाम रोशन किया है. इसके अलावा उन्होंने 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकंड में पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया. अनिमेष ने 2025 की एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज जीतने वाले टीम का हिस्सा
एशियन गेम्स 2026 में भारत ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम करते हुए एक नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है. गुरिंदरवीर सिंह,अनिमेष कुजूर, स्नेहा और हरिता भद्रा की टीम ने मिलकर इस रेस को 41.06 सेकंड में पूरा किया. भारतीय टीम ने इस सीजन का बेस्ट प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया.
