राष्ट्रीय ताइक्वांडो में छत्तीसगढ़ के एडम अमीन ने जीता कांस्य पदक

पुणे. 5वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी एडम अमीन (रिची) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 21 अगस्त 2026 तक पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में किया जा रहा है.

पुणे. 5वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2026 में छत्तीसगढ़ के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ी एडम अमीन (रिची) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 21 अगस्त 2026 तक पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में किया जा रहा है.

14 वर्षीय एडम अमीन ने कैडेट वर्ग के -61 किलोग्राम वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले बाय प्राप्त किया और इसके बाद हरियाणा के खिलाड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी से हुआ. कड़े मुकाबले में हार के बावजूद एडम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर कांस्य पदक अपने नाम किया.

एडम अमीन वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय, डीडीयू नगर में कक्षा 9वीं के छात्र हैं. वह सुभाष स्टेडियम स्थित अनंत स्पोर्ट्स क्लब, रायपुर से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. उनके कोच मोहान प्रताप सिंह हैं.

राज्य स्तरीय स्वर्ण के बाद राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य

एडम अमीन की राष्ट्रीय स्तर की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत और शानदार प्रदर्शन का परिणाम है. इससे पहले 7 एवं 8 अगस्त 2026 को दुर्ग में आयोजित 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2026 में एडम ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए हुआ था.

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद एडम के परिवार एवं खेल जगत में खुशी का माहौल है. उनके माता-पिता अब्दुल अमीन शेख एवं श्रीमती विनिता स्वर्णकार ने एडम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कोच ने कहा कि मेहनत और अनुशासन का परिणाम है यह सफलता

एडम के कोच मोहान प्रताप सिंह ने कहा कि एडम ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना उसके लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि एडम में प्रतिभा के साथ-साथ सीखने और बेहतर प्रदर्शन करने की निरंतर ललक है. यह सफलता उसे आने वाली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी.

खेल पदाधिकारियों ने दी बधाई

एडम अमीन की इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के सदस्य अनिल पुसदकर एवं प्रमोद सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल राय, सचिव रविशंकर धनगर एवं दिलीप विश्वकर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं. उन्होंने एडम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक हासिल करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है. एडम की यह सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निश्चित रूप से प्रेरित करेगी. एडम अमीन की इस उपलब्धि से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ताइक्वांडो एवं खेल जगत में खुशी का माहौल है. राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर एडम ने न केवल अपने परिवार और प्रशिक्षकों का गौरव बढ़ाया है, बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः शासकीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबरः ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर बिलासपुर हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

ज़रूर पढ़ें