Ind vs WI T20 : लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 19.1 ओवर में 171 रनों पर ढेर हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने 15वें ओवर में ही लक्ष्य को चेज कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे जिन्होंने इन मैच में अपना पहला टी20 शतक जड़ा. वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया.
टीम इंडिया के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे नमन धीर ने अपने पहली ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए. अर्शदीप सिंह और मयंक यादव ने 1-1 विकेट लिए.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कमिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमन पॉवले, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर
पहले टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 172 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दमपर 15वे ओवर में ही चेज कर लिया.
श्रेयस अय्यर ने जड़ी फिफ्टी
श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है. वहीं, ईशान किशन 26 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को दूसरा झटका
भारत का दूसरा विकेट गिरा संजू सैमसन 11 गेंदों में 9 रन बनाकर कैच आउट हो गए हैं. अकील होसेन ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच पकड़ा.
भारत को पहला झटका
भारत का पहला विकेट गिरा अभिषेक शर्मा 10 गेंदों में 21 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हो गए हैं.
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग कर रही है. दोनों ने 1 ओवर में 15 रन जोड़ लिए हैं.
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने रखा 172 रनों का टारगेट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 171 रन बनाए. अब भारत को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे नमन धीर ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके
भारत को मिली आठवीं सफलता
भारत को शमर स्प्रिंगर के रूप में आठवीं सफलता मिली. नमन धीर ने उन्हें आउट कर अपने डेब्यू मैच में तीसरा विकेट लिया.
भारत को मिली छठी सफलता
नमन धीर ने रोमारियो शेफर्ड को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई. इसके बाद कुलदीप यादव ने मैथ्यू फोर्ड को पवेलियन भेजा
भारत को मिली पांचवीं सफलता
भारत को रोस्टन चेज़ के रूप में पांचवीं सफलता मिली. चेज को कुलदीप यादव ने lbw आउट किया.
भारत को मिली चौथी सफलता
भारत को शाई होप के रूप में चौथी सफलता मिली. नमन धीर ने होप को अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया.
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 82-3
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने तीन विकेट खोकर 82 रन बना लिए हैं. शाई होप 41 और रोमारियो शेफर्ड 18 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
भारत को मिली तीसरी सफलता
अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई. रोवमैन पॉवेल बिना खाता खोले बोल्ड हो गए हैं.
भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को शिम्रोन हेटमायर के रूप में दूसरी सफलता मिली. हेटमायर अक्षर पटेल की गेंद पर रन आउट हो गए हैं. उनके बाद रोवमन पॉवले बल्लेबाजी करने उतरे है.
भारत को मिली पहली सफलता
अअर्शदीप सिंह ने कमिल पूरन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. कमिल 11 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. शाई होप और कमिल पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद. 1 ओवर के बाद दोनों ने टीम के लिए 5 रन जोड़ लिए हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज़, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
भारत ने जीता टॉस
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. भारत की ओर से नमन धीर आज अपना टी20 डेब्यू कर रहे हैं.
