Vistaar NEWS

IPL 2026 Playoffs: प्लेऑफ की चारों टीमें फाइनल, RCB-GT-SRH के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई

IPL 2026 Playoffs

आईपीएल 2026 प्लेऑफ

IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर है. इसी के साथ प्लेऑफ की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी थी. वहीं, अब राजस्थान रॉयल्स टॉप-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.

टॉप-4 में राजस्थान की एंट्री

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट हासिल कर लिया है. इस जीत के साथ राजस्थान टॉप-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. 14 मैचों में 8 मैच जीतकर 16 पॉइंट्स के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका पर चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इसी के साथ उन्होंने पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचे का सपना भी तोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: MI vs RR: जडेजा को आउट समझ सेलिब्रेट करने लगे थे शार्दुल ठाकुर, तभी आया बड़ा ट्विस्ट, VIDEO वायरल

RCB-GT-SRH पहले ही कर चुके

राजस्थान रॉयल्स से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले ही प्लेऑफ में जगह बना ली थी. बता दें, बेंगलुरू और गुजरात ने 18 पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में टॉप-2 में फिनिश किया. ऐसे में फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें दो मौका मिलेंगे. वहीं, 18 अंकों के साथ हैदराबाद तीसरे पायदान पर है. आरसीबी, जीटी और एसआरएच तीनों टीमों के 18-18 अंक हैं. लेकिन आरसीबी का नेट रनरेट सबसे बेहतर है, जिससे वह टॉप पर बनी हुई है.

कब और कहां होंगे IPL 2026 प्लेऑफ मैच

Exit mobile version