MI vs RR: जडेजा को आउट समझ सेलिब्रेट करने लगे थे शार्दुल ठाकुर, तभी आया बड़ा ट्विस्ट, VIDEO वायरल
शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जड़ेजा
MI vs RR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने सीजन का अपना आखिरी मुकाबला रविवार 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान एक मजेदार घटना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच के दौरान मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और राजस्थान के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बीच हुई मजेदार नोकझोंक हुई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
शार्दुल-जडेजा के बीच हुई मजेदार नोकझोंक
दरअसल, यह पूरा वाकया राजस्थान की पारी के दौरान आखिरी ओवर में हुआ. जब ओवर की चौथी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने जडेजा को कैच आउट करा दिया था. विकेट मिलते ही शार्दुल काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने जोरदार अंदाज में जश्न मनाना शुरू कर दिया. मुंबई की टीम भी जडेजा के विकेट का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो गई.
लेकिन तभी पूरा माहौल पलट गया और अचानक स्टेडियम में नो-बॉल का सायरन ब्याज उठा और पता चला शार्दुल ने नो-बॉल डाली थी. जिससे जडेजा आउट नहीं हुए. इसके बाद जडेजा ने भी मौका नहीं छोड़ा और ठाकुर के साइड मुड़कर मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट करने लगे. जिसके बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराने लगे. जडेजा और शार्दुल के बीच हुई यह नोकझोंक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
The kind of banters we love to see 😂💙🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR | @mipaltan | @rajasthanroyals pic.twitter.com/j9A7YIphGr
— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
यह भी पढ़ें: MI vs RR Match: राजस्थान की प्लेऑफ में एंट्री, मुंबई को 30 रन से हराया, पंजाब का सपना टूटा
मुंबई के खिलाफ जडेजा का प्रदर्शन
वानखेड़े में खेले गए इस मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया और 11 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल थे. इसके अलावा 2 ओवर में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 24 रन दिए. हालांकि इस दौरान वह कोई विकेट नहीं ले सके.