Vistaar NEWS

IPL 2026 Points Table: चेन्नई की जीत के बाद बदली पॉइंट टेबल की तस्वीर, जानें किसके सिर सजी ऑरेंज और पर्पल कैप

IPL 2026 Points Table

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर एकतरफा अंदाज में जीत लिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ चेन्नई ने अंक तालिका में लंबी छलांग मार ली है और टॉप-5 में एंट्री कर ली है. वहीं, चेन्नई के हाथों करारी हाल झेलने के बाद मुंबई की प्लेऑफ में पहुंचने की राह और मुश्किल हो गई है.

अंक तालिका में कहा पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स?

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉइंट टेबल में लंबी छलांग मार ली है और टॉप-5 में एंट्री कर ली है. इस जीत के बाद चेन्नई आठवें से पांचवें पायदान पर आ गई है. बता दें, सीएसके ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच में उन्हें जीत मिली है. जबकि 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई के खिलाफ इस बड़ी जीत के बाद चेन्नई का नेट रन रेट माइनस से प्लस में हो गया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अकील हुसैन? जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिए बने काल, कभी जडेजा जैसे बनने का देखा था सपना

क्या है मुंबई इंडियंस का हाल?

वहीं, पॉइंट टेबल में मुंबई इंडियंस की स्थिति की बात करें, तो चेन्नई के खिलाफ हार झेलने के बाद टीम अब आठवें पायदान पर लुढ़क गई है. मुंबई ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में उन्हें जीत, तो 5 में हार का सामना करना पड़ा है.

टॉप पर पंजाब

आईपीएल 2026 की मौजूदा पॉइंट टेबल पर नजर डाले, तो 6 में से 5 मैच जीतकर 11 अंकों के साथ पंजाब किंग्स टॉप पर बनी हुई है. 10 अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 8 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा 8 अंक के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चौथे पायदान पर है. 6 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें पायदान पर पहुंच गई है. 6 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीम छठे और सातवें पायेदान पर मौजूद है. 4 अंक के साथ मुंबई इंडियंस आठवें नंबर पर है. इसके अलावा 4 अंक के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स नौवें, तो 3 अंक के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें पायदान पर है.

किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप

बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास ऑरेंज कैप है, जिन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज पर्पल कैप होल्डर हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 14 विकेट झटक लिए हैं.

Exit mobile version