कौन हैं अकील हुसैन? जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिए बने काल, कभी जडेजा जैसे बनने का देखा था सपना
अकील हुसैन
Akeal Hosein: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके के स्टार स्पिनर अकील हुसैन ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में अकील ने घातक गेंदबाजी कर मुंबाई के बल्लेबाजों को घुटने टेंकने के लिए मजबूर कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको लेकर चर्चा तेज हो गई है.
कौन है अकील हुसैन
वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन का जन्म 25 अप्रैल 1993 में पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में हुआ था. उनका पूरा नाम अकील जेरोम हुसैन हैं. साल 2021 में उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए पहली बार खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार गेंदबाजी कर अपना प्रभाव छोड़ा.
यह भी पढ़ें: Sachin Tendulkar: 53 साल के हुए मास्टर-ब्लास्टर, जन्मदिन पर घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब
मुंबई के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन
32 वर्षीय स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइस पर खरीद था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में अकील इम्पैक्ट
सब्स्टीट्यूट के रूप में उतरे. इस मैच में उन्होंने घातक गेंदबाजी की और मुंबई के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. मुंबई के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके और चेन्नई की जीत में अहम भूमिका निभाई.
कभी जडेजा जैसा बनना चाहते थे अकील
साल 2013 में अकील ने जडेजा की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि एक दिन वह जडेजा जैसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं. अब करीब 13 साल बाद उनका यह ट्वीट सुर्खियों में आ गया है, जब उन्होंने सीएसके के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. लोग उन्हें जडेजा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट मान रहे हैं.
अकील हुसैन क्रिकेट करियर
वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 40 वनडे और 96 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें वनडे में उन्होंने 63 और टी20 में 93 विकेट झटके हैं. इसके अलावा आईपीएल में उन्होंने अब तक सिर्फ 4 मैच कहले हैं, जिसमें उनके नाम 6 विकेट दर्ज हैं. बता दें, साल 2023 में अकील ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था.