RCB को मिले नए मालिक, विराट कोहली की टीम 16700 करोड़ में बिकी, जानें किसने खरीदा

RCB Owner: इस डील के बारे में बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि IPL ने वैश्विक खेल जगत की तस्वीर ही बदलकर रख दी है. RCB से जुड़ना खेल के मैदान में बिरला ग्रुप की विरासत को बढ़ाने का शानदार अवसर है.
RCB New Owner IPL 2026

RCB 16700 करोड़ रुपये में बिकी

RCB Owner: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier Leauge) की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने वाली है. लीग का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाना है. लीग के शुरू होने से पहले ही RCB के मालिक बदलने की खबर सामने आई है. यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) से हुई एक डील में 4 बड़े समूहों के कंसोर्टियम ने इसकी फ्रैंचाइजी की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है.

16700 करोड़ में हुई डील

USL के साथ हुई डील में भारत के दिग्गज कारोबारी घराने बिरला ग्रुप ने अगुवाई की. इसके साथ-साथ अमेरिका की निजी इक्विटी क्षेत्र की कंपनी ब्लैकस्टोन, अमेरिकी स्पोर्ट्स इन्वेस्टर डेविड ब्लिट्जर और भारत के टाइम्स ग्रुप ने हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील से साबित हो गया है कि RCB अब ग्लोबल ब्रांड बन गया है. ये डील करीब 1.78 बिलियन डॉलर यानी 16700 करोड़ रुपये में हुई है. महिला और पुरुष दोनों खिलाड़ियों की टीम के लिए डील पर मुहर लगी है.

कुमार मंगलम बिरला ने क्या कहा?

इस डील के बारे में बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि IPL ने वैश्विक खेल जगत की तस्वीर ही बदलकर रख दी है. RCB से जुड़ना खेल के मैदान में बिरला ग्रुप की विरासत को बढ़ाने का शानदार अवसर है.

ये भी पढ़ें: RR की डील ने उड़ाए होश! जानें कौन है वो शख्स जिसने फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए खर्च कर दिए ₹13,600 करोड़

RCB ने 18 साल बाद खिताब जीता था

IPL 2025 खिताब RCB के नाम रहा. टीम ने 18 साल बाद लीग की ट्रॉफी अपने नाम की. रजत पाटीदार की कप्तान में शानदार जीत मिली थी. धुआंधार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 657 रन बनाए थे. वहीं RCB की महिला टीम ने दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है.

ज़रूर पढ़ें