RR की डील ने उड़ाए होश! जानें कौन है वो शख्स जिसने फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए खर्च कर दिए ₹13,600 करोड़
राजस्थान रॉयल्स
Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें सीजन के शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स को नया मालिक मिल गया है. बता दें, अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 13,600 करोड़ रुपये) में खरीद लिया है. इस डील के साथ राजस्थान रॉयल्स दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाईजी बन गई है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन है काल सोमानी, जिन्होंने इतनी मोटी रकम खर्च कर आरआर को खरीदा है.
कौन है काल सोमानी?
आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक काल सोमानी की बात करें, तो वह टेक्नोलॉजी और निवेश की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. उन्होंने एड-टेक, डेटा प्राइवेसी, AI गवर्नेंस और स्पोर्ट्स टेक जैसे क्षेत्रों में कई वैश्विक कंपनियां खड़ी की हैं. खास बात यह है कि सोमानी पहले से ही राजस्थान रॉयल्स से जुड़े रहे हैं, करीब पांच साल पहले वह निवेशक के तौर पर टीम से जुड़े थे. उस समय उन्होंने कहा था कि आईपीएल में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में इसका भविष्य बेहद उज्ज्वल दिखता है.
Rajasthan Royals has become the most expensive team in the world. 🔥
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 24, 2026
American entrepreneur Kal Somani has individually purchased the Rajasthan Royals for a record $1.63 billion, which is more than ₹15,000 crore. 😳
Following this deal, the team's value has skyrocketed, making… pic.twitter.com/HpLZtlBCSg
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर द रिवेंज’ देखने के लिए तरसे सुनील गावस्कर, जानें किससे लगाई टिकट की गुहार
18 साल में बड़ी टीम की जबरदस्त वैल्यू
बता दें, 2008 में आईपीएल फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 67 मिलियन डॉलर (करीब ₹260-270 करोड़) में खरीदा गया था, जिससे यह उस समय लीग की सबसे सस्ती फ्रेंचाजी बनी थी. आज के हिसाब से यही रकम करीब ₹628 करोड़ बैठती है. लेकिन 18 साल बाद टीम की वैल्यू जबरदस्त तरीके से बढ़कर 1.63 बिलियन डॉलर (करीब ₹15,289 करोड़) पहुंच गई है. यानी 2008 के मुकाबले इसमें करीब 24 गुना उछाल आया है, जो आईपीएल की बढ़ती लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है. बता दें कि इस डील से पहले टीम में सबसे बड़ी हिस्सेदारी मनोज बडाले के पास थी.