Vistaar NEWS

IPL 2026: विराट-वैभव की मुलाकात ने फैंस का जीता दिल, ‘बेबी बॉस’ को मिला सफलता का गुरुमंत्र,VIDEO

Virat Kohli-Vaibhav Sooryavanshi

विराट कोहली-वैभव सूर्यवंशी

Baby Boss Gets Kohli Success Mantra: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीत लिया है. आरसीबी के जीत के बाद पूरा स्टेडियम जश्न के माहौल में डूबा हुआ था, इसी शोर के बीच एक ऐसा पल सामने आया जिसने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया. यह खास पल था वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली की मुलाकात का…

विराट-वैभव की खास मुलाकात

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले के बाद राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर विराट कोहली से मिलने पहुंचे. इस दौरान विराट ने उनसे हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया. लेकिन एक बार फिर वैभव ने अपने संस्कार दिखाते हुए हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया. वैभव के इस रिएक्शन से विराट गदगद नजर आए. विराट और वैभव की इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: फाइनल के बाद मालामाल हुए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, कार के साथ जीते 5 अवॉर्ड

विराट ने दिया गुरुमंत्र

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली, वैभव के कंधे पर हाथ रखकर बड़े भाई की तरह उन्हें गुरुमंत्र दे रहे हैं. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच खास बातचीत हुई. वायरल वीडियो में दोनों खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आ रही है.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया है. इस सीजन वैभव ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए हैं. इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिली है. इसके अलावा वैभव ने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े हैं. इस सीजन वैभव के बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं.

Exit mobile version