IPL 2027: तारीखों को लेकर BCCI का बड़ा खुलासा, जानें 20वें सीजन में खेले जाएंगे कितने मैच

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आगामी सीजन को तय समय से थोड़ा पहले शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है.
IPL

आईपीएल

IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आगामी सीजन को तय समय से थोड़ा पहले शुरू करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में खुलासा किया है कि बोर्ड भविष्य के आईपीएल सीजनों के लिए 10 मार्च से 15 मई के बीच की विंडो को ध्यान में रखकर योजना बना रही है.

कब होगी IPL 2027 की शुरुआत?

आईपीएल 2027 के सीजन का आगाज 10 मार्च से हो सकता है. जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 15 मई को खेला जा सकता है. आईपीएल के 20वें सीजन को जल्दी शुरू करने का ये प्रस्ताव मई के आखिर में मौसम के हालात को लेकर बढ़ती चिंताओं और आईपीएल के दो महीने के समय के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त कैलेंडर को फिट करने की चुनौती के बीच सामने आया है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: ‘Every run, every moment…’, आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर का इमोशनल पोस्ट, वायरल

क्या बोले BCCI सचिव देवजीत सैकिया?

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 या 29 मार्च के आसपास हुई थी और इस सीजन का फाइनल 31 मई को खेला गया था. हम बस इस बात पर विचार कर रहे हैं कि टूर्नामेंट के आखिरी दिनों में बारिश होने या प्री-मानसून सीजन शुरू होने की संभावना रहती है. दूसरी तरफ गर्मी का मौसम भी होता है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बहुत अच्छा नहीं होता है.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई की मुख्य चिंता खेल और मैच देखने के लिए बेहतर महौल को बनाना है, खासकर उन इलाकों में जहां आईपीएल सीजन के दूसरे हिस्से में तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है. आगे बीसीसीआई सचिव ने कहा कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इस बात की चर्चा चल रही है कि क्या क्रिकेट से जुड़े दूसरे कार्यक्रमों को बाधित किए बिना आईपीएल को लगभग दो हफ्ते पहले शुरू किया जा सकता है.

खेले जाएंगे कितने मैच?

बीसीसीआई सचिव ने आईपीएल शेड्यूल में बदलाव की बात तो कही, लेकिन इसके साथ उन्होंने साफ किया कि इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल और पाबंधियों के कारण आईपीएल के मैचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी. आईपीएल 2027 में कुल 74 मैच ही खेले जाएंगे. फिलहाल मैचों की संख्या बढ़ाकर 94 करने की कोई योजना नहीं हैं.

ज़रूर पढ़ें