हार्दिक पंड्या के पंजाब जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा के हाथों में सौंप दी है. 27 नवंबर 2026 को फ्रेंचाइजी ने इसका ऐलान कर दिया है. टीम के इस फैसले से रोहित शर्मा के फैंस के खुशी की लहर दौड़ गई है. वहीं भरातीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी रोहित शर्मा के कप्तान बनने ही सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की.
छह नीले दिल वाले इमोजी के साथ रीपोस्ट
रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस का कप्तान बनते ही सूर्यकुमार यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज साझा कीं, जिनमें से एक में उन्होंने छह नीले दिल वाले इमोजी के साथ घोषणा को रीपोस्ट किया. वहीं दूसरी स्टोरी में उन्होंने रोहित को अपना मेंटोर, बड़ा भाई और लीडर बताते हुए लिखा, ‘लीडर ब्रदर मेंटोर. पलटन कुर्सी की पेटी बांध लो.’ सूर्यकुमार के इस अंदाज से साफ झलका कि रोहित के साथ उनका रिश्ता बेहद गहरा है और उनके आने से वह खासे उत्साहित हैं.
SURYA KUMAR YADAV INSTA STORY For mumbai Indians Caption Rohit Sharma 💙 https://t.co/JhMlPJU11m
— Rahul. (@rahulp131) November 27, 2026
हार्दिक के समय किया था ब्रोकन हार्ट पोस्ट
दूसरी तरफ जब 2024 सीजन से पहले हार्दिक पंड्या ने रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाली थी तब भी सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट किया था. इस समय उन्होंने टूटे हुए दिल का इमोजी लगाया था, जिसे फैंस और विश्लेषकों ने कप्तानी बदलाव से जोड़कर देखा था. अब दो साल बाद रोहित शर्मा की वापसी के बाद सूर्यकुमार यादव के जोशीलें अंदाज में किए गए पोस्ट ने फैंस के बीच नई बहस शुरू कर दी है.
@nehhaaa__ Yes sky can appreciate whoever he wants But he shouldn’t post this type of story for others. And hardik ko hate inn sab chiz ke liya hi Mila tha https://t.co/iMemJTBFHm
— Oxygen (@Oxygen18_) November 28, 2026
सूर्यकुमार यादव की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे दोहरे मापदंड के रूप में देख रहे हैं तो कई इसे रोहित के प्रति उनके खास जुड़ाव का हिस्सा मान रहे हैं.
बता दें कि हार्दिक पांड्या ने तीन सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी की और तीनों ही सीजन टीम के लिए खराब साबित हुए. आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के अर्शदीप सिंह से जुड़े ट्रेड के तहत पंजाब किंग्स में जाने के बाद मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जिता चुके रोहित शर्मा एक बार फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई है.
