Vistaar NEWS

क्या खुद से 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं यशस्वी जायसवाल? वायरल वीडियो से मची हलचल

Yashasvi Jaiswal or Mrunal Thakur

यशस्वी जयसवाल और मृणाल ठाकुर

Yashasvi Jaiswal: क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता हमेशा से ही खास और सुर्खियों में रहा है. कई भारतीय क्रिकेटरों का नाम बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है. अब इसी कड़ी में भारतीय टीम के युवा स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल हो गया है. हाल ही में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है.

एक ही कैफे में स्पॉट हुए यशस्वी-मृणाल

दरअसल 24 वर्षीय भारतीय स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल का नाम इन दिनों 33 वर्षीय बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जायसवाल और मृणाल एक ही कैफे में स्पॉट किए गए. वायरल वीडियो में दोनों एक ही कैफे से अलग-अलग बाहर निकलते दिखे. इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों की डेटिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि दोनों की ओर से डेटिंग रुमर्स पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं समरीन कौर? जिसके प्यार में क्लीन बोल्ड हुए अर्शदीप सिंह, फोटो शेयर कर सरेआम लुटाया प्यार

दोनों में 9 साल का अंतर

बता दे, भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल फिलहाल 24 साल के हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर 33 साल की हैं. दोनों की उम्र में करीब 9 साल का अंतर है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. दोनों का यह वीडियो सामने आने के बाद फैंस के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या जायसवाल खुद से 9 साल बड़ी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं? फिलहाल दोनों की डेटिंग या अफेयर को लेकर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है.

मैडी हेमिल्टन के साथ जुड़ा नाम

बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से पहले भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल का नाम ब्रिटेन की रहने वाली मैडी हेमिल्टन के साथ जोड़ा गया था. मैडी को जायसवाल की रुमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाता है. सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में तस्वीरें भी वायरल हुई थी. मैडी पहली बार तब सुर्खियों में आई, जब उन्हें भारत और इंग्लैंड के बीच 2024 में हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान भारत की जर्सी में स्टेडियम में देखा गया था.

Exit mobile version