अभिषेक को पछाड़ ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, कैसे पलटा पूरा गेम?

ICC T20I Ranking: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने युवा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया है.
Ishan Kishan

ईशान किशन

ICC T20I Ranking: आईसीसी ने नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें अजीबोगरीब बदलाव देखने को मिला है. आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग के मुताबिक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन गए हैं और उन्होंने युवा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को पछाड़ दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं किशन कैसे अभिषेक से आगे निकल कर नंबर वन बने.

ज्यादा रन के बावजूद पिछड़े अभिषेक शर्मा

आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा का खिसकना इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि पिछली सीरीज में उन्होंने ईशान किशन से ज्यादा रन बनाए. लेकिन इसके बावजूद वह रैंकिंग में पिछड़ गए हैं. बता दें, आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले 25 वर्षीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर थे. जबकि 871 अंकों के साथ ईशान किशन दूसरे पायदान पर थे.

यह भी पढ़ें: ICC Ranking: आईसीसी की ताजा T20I रैंकिंग में श्री चरणी की बादशाहत बरकरार, टॉप-10 में स्मृति-शेफाली को मिली जगह

ICC रैंकिंग में लुढ़के अभिषेक शर्मा

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में अभिषेक ने 20 गेंदों में 49 रन बनाए. जबकि दूसरे मैच में वह अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं, ईशान की बात करें तो पहले टी20 में वह 1 और दूसरे मैच में सिर्फ 12 रन ही बना सके. लेकिन अब आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान के 876 रेटिंग प्वाइंट हो गए हैं और अभिषेक 869 अंकों पर लुढ़क गए हैं.

वापसी के बाद शानदार फॉर्म में ईशान

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने नंबर-1 बल्लेबाज बनने का सफर महज 15 मैचों में तय कर लिया है. बता दें, 27 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 21 जनवरी 2026 को करीब 3 साल बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी की थी. कमबैक के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में ईशान महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन अगले की मैच में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और 76 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद 31 जनवरी को उन्होंने 43 गेंदों में 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली.

कैसे पलटा गेम?

टी20 इंटरनेशनल में वापसी के बाद ईशान ने अब तक 15 मैचों में 545 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा है. जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है. इसके अलावा ईशान की वापसी के बाद अभिषेक 6 बार 0 पर आउट हो चुके हैं. जिससे उन्हें आईसीसी रैंकिंग में भारी नुकसान झेलना पड़ा और उनके सिर्फ से नंबर वन बल्लेबाज का ताज छिन गया.

ज़रूर पढ़ें