Vistaar NEWS

कैरेबियाई खिलाड़ी ने लपका ईशान किशन का कैच, थर्ड अंपायर ने दिया NOT OUT तो मचा बवाल, VIDEO वायरल

Ishan Kishan

ईशान किशन

Ishan Kishan Catch Controversy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान उस समय विवाद छिड़ गया, जब विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के कैच को लेकर थर्ड अंपायर को फैसला लेना पड़ा. भारत की पारी के दौरान मैथ्यू फोर्ड ने बाउंड्री के पास डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया था और कैरेबियाई खिलाड़ी को पूरा भरोसा था कि ईशान आउट हो चुके हैं. हालांकि, रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अंपायर ने फैसला बदलते हुए बल्लेबाज को नॉट आउट दिया. तीसरे अंपायर के इस फैसले से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी नाराज नजर आए.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल भारत की पारी के दौरान यह घटना 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर घटी. शमर स्प्रिंगर की गेंद पर ईशान किशन ने बैकफुट से शॉट खेलते हुए गेंद को डीप कवर की ओर हवा में खेला. वहां फील्डिंग कर रहे मैथ्यू फोर्ड गेंद को पकड़ने के लिए तेजी से भागे और डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया. पहली नजर में लगा कि फोर्ड ने शानदार कैच पकड़ा है. जिसके चलते कैरेबियाई खिलाड़ियों ने भी जोरदार अपील. कुछ समय के लिए स्कोरबोर्ड पर भी ईशान के नाम के आगे कैच आउट लिखा आने लगा. वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को लगा कि उन्हें विकेट मिल गया है.हालांकि, फील्ड अंपायर ने अंतिम फैसला लेने के लिए थर्ड अंपायर की मदद ली.

यह भी पढ़ें: 10 चौके, 6 छक्के…लखनऊ में ‘सरपंच साहब’ ने जड़ा पहला T20I शतक, कैरेबियाई गेंदबाजों को जमकर धोया

थर्ड अंपायर ने दिया NOT OUT

रिप्ले में देखा गया कि मैथ्यू फोर्ड की उंगलियां गेंद के नीचे दिखाई दे रही थीं, लेकिन साथ ही यह भी दिखाई दिया कि गेंद पकड़ते समय उनके हाथ और जमीन के बीच हल्का सा गैप था. कई एंगल देखने के बाद थर्ड अंपायर ने ईशान किशन को नॉटआउट करार दिया. थर्ड अंपायर का मानना था कि गेंद जमीन को छू चुकी थी. फैसला सामने आती ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ी काफी निराश नजर आए. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ईशान-अय्यर की शतकीय साझेदारी

ईशान किशन को मिला यह जीवन दान भारत के लिए बेहद अहम रहा, क्योंकि रन चेज में टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने अपने दोनों ही सलामी बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने मोर्चा संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए महज 67 गेंदों में 137 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को जीत दिलाई. पहले टी20 मैच में ईशान किशन 37 और श्रेयस अय्यर 102 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे.

Exit mobile version