IND vs SL: सेमीफाइनल में गरजा ईशान किशन का बल्ला, 80 रनों की तूफानी पारी खेलकर रचा इतिहास

Ishan Kishan: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान किशन ने 80 रनों की नाबाद पारी खेलकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के लिए पांचवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Ishan Kishan

ईशान किशन

Ishan Kishan: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. एक के बाद एक भारत के विकेट गिरते जा रहे थे. ऐसा लग रहा था कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाएगी, लेकिन ईशान किशन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा.किशन ने इस मुकाबले में 80 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत के स्कोर को 169 रनों तक पहुंचाया. अपनी धमाकेदार पारी के दम पर ईशान ने इतिहास रच दिया है.

ईशान किशन ने रचा इतिहास

आमतौर पर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ इस सेमीफाइनल मुकाबले में वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को भी प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. इस वजह से बैटिंग ऑर्डर में थोड़ा बदलाव किया गया. नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान ने 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी इस पारी के साथ किशन ने एक बड़ा टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारत के लिए पांचवें नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ‘Times100Next’ लिस्ट में बनाई जगह, बने दुनिया के सबसे युवा शख्स

मनीष पांडे को छोड़ा पीछे

ईशान किशन से पहले यह रिकॉर्ड मनीष पांडे ने नाम दर्ज था, जिन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 79 रन की तूफानी पारी खेली थी. अब श्रीलंका के खिलाफ 80 रन की विस्फोटक पारी खेल ईशान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वहीं, युवराज सिंह ने नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 रन की नाबाद पारी खेली थी.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

सेमीफाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ईशान किशन की नाबाद पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 45 रन पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई हैं जहां गोल्ड मेडल के लिए उसका सामना पाकिस्तान से होगा.

ज़रूर पढ़ें