Vistaar NEWS

‘एक कचौड़ी, दो समोसा…’,दूसरे T20 से पहले फैन ने ईशान किशन को भेजा खास मैसेज, VIDEO वायरल

Ishan Kishan

ईशान किशन

Viral Message Before Second T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 09 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. इस मैच में फैंस को भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद हैं. दूसरे टी20 मैच से पहले एक फैन ने ईशान किशन को एक खास मैसेज भेजा है जिसे खुद क्रिकेटर ने पढ़ा.

ईशान किशन को फैन का खास मैसेज

दरअसल टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को एक फैन ने खास मैसेज भेजा था. जिसमें लिखा था एक कचौड़ी, दो समोसा, ईशान किशन पर है पूरा भरोसा. फैन के इस मैसेज को ईशान ने खुद पढ़ा. स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है जिसमें ईशान किशन उस खास मैसेज को पढ़ते नजर आ रहे हैं. मैसेज को पढ़ने के बाद ईशान मुस्कुराते हैं और इसपर सहमति भी जताते हैं.

यह भी पढ़ें: ओपनर से विकेटकीपर बने यशस्वी जायसवाल! टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला, कप्तान ने किया खुलासा

ईशान किशन का होम ग्राउंड है रांची

ईशान किशन पर भरोसा करना भी लाजमी है क्योंकि रांची उनका होम ग्राउंड है और उन्होंने इस मैदान पर कई कमाल की पारियां खेली हैं. इसके अलावा ईशान इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे है. रांची के मैदान पर ईशान किशन का बल्ला खूब गरजता है. इस मैदान में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाई थी.

पहले मैच में खेली 37 रनों की नाबाद पारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मैच में ईशान किशन ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके जड़े थे. इसके अलावा मुकाबले में उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए महज 67 गेंदों में 137 रनों की शतकीय साझेदारी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

Exit mobile version