Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर अपने देश लौटे ईशान किशन को दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया ने घेर लिया. पैपराजी की इस हरकत पर ईशान भड़क उठे.
मीडिया ने खिलाड़ी को घेरा
दरअसल एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम भारत वापस लौट आई है. दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टीम इंडिया देर रात करीब 1 बजे पहुंची. जैसे ही खिलाड़ी बाहर आए, वहां मौजूद मीडियाकर्मी और पैपराजी ने उन्हें घेर लिया. उस वक्त ईशान किशन फोन पर किसी जरूरी कॉल में व्यस्त थे और लगातार बात कर रहे थे. इसके बावजूद पैपराजी उनकी तस्वीर लेने और उनका ध्यान खींचने की लगातार कोशिश कर रहे थे.
𝗜𝘀𝗵𝗮𝗻 𝗞𝗶𝘀𝗵𝗮𝗻 𝗚𝗼𝘁 𝗔𝗻𝗴𝗿𝘆 𝗮𝘁 𝘁𝗵𝗲 𝗠𝗲𝗱𝗶𝗮 😅😭 He said, “You guys have a bad habit. You don’t have any sense at all.” 😥 After midnight (1 AM), when Team India landed at Delhi Airport from Japan, the person responsible for guiding the guests to their destination shared their exact location with the media. The media then arrived while Ishan was busy on a phone call, but they kept disturbing him. That’s when he lost his patience and said: “Aap logon ki aadat kharab hai. Dimaag hi nahi hai kuchh.” 😂
— Mukku (@Cric_Mukku) October 5, 2026
यह भी पढ़ें: हसन नवाज ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोले- हर गेंदबाज से नफरत है, Video Viral
ईशान किशन का फूटा गुस्सा
जब पैपराजी ने ईशान को घेरा तो उन्होंने बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश. फोन पर लगातार खलल पड़ने पर ईशान का सब्र टूट गया. पैपराजी की इस हरकत से ईशान भड़क उठे और उन्होंने कैमरे के सामने अपनी नाराजगी जाहीर करते हुए कहा कि आप लोगों की आदात ही खराब है. दिमाग ही नहीं है बिल्कुल. ईशान का गुस्से भरा यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
ईशान किशन का यह वीडियो अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोग ईशान के इस रवैये को सपोर्ट कर रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे मजेदार तरीके से देख रहे हैं.
सेमीफाइनल में खेली तूफानी पारी
एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट इवेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा था. उस मैच में किशन ने श्रीलंका के खिलाफ 80 रनों की नाबाद पारी खेली थी और टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.
