Ishan Kishan Funny Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. इस मैच में अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रनों की तूफानी पारी. जबकि 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. शतक पूरा करने के बाद अभिषेक ने मेडिटेशन सेलिब्रेशन किया. भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान किशन अभिषेक के मेडिटेशन वाले सेलिब्रेशन पर मजे लेते नजर आ रहे हैं.
ईशान किशन ने अभिषेक की ली चुटकी
दरअसल वेलिंग्टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के बाद जब टीम इंडिया बस से होटल लौट रही थी, तब विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ एक मजेदार वीडियो बनाया. वीडियो में ईशान अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी और उनके मेडिटेशन सेलिब्रेशन पर चुटकी लेते हुए कहते हैं, ‘दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब करके खुद मेडिटेशन करता है, ये क्या है.’सोशल मीडिया पर यह मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
The irony, Abhi 😂🧡 https://t.co/Hg4HZhUQzC
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 27, 2026
यह भी पढ़ें: T20 इंटरनेशनल में अर्शदीप सिंह का जलवा, NZ के खिलाफ कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को दीवाना बना दिया. इस मैच में उन्होंने 297.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल रहे. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया.
भारत ने 13.2 ओवर में ही हासिल किया लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन बनाए. जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी के दमपर 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है.
