Ishan-Teased Vaibhav: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीत लिया है. ईस्ट जोन को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर चैंपियन घोषित किया गया है. दलीप ट्रॉफी के इतिहास में यह ईस्ट जोन का तीसरा खिताब है. खिताबी मुकाबले को जीतने के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और 15 वर्षीय उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशान, वैभव द्वारा लिए गए DRS पर उनका मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं, जिसपर बेबी बॉस मजेदार जवाब देते दिखे.
बीसीसीआई डोमेस्टिक ने शेयर किया वीडियो
दरअसल ईस्ट जोन के चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई डोमेस्टिक ने अपने ऑफ़िशियल एक्स अकाउंट पर ईशान और वैभव का यह वीडियो शेयर किया. वीडियो में वैभव से बातचीत के दौरान कुछ सवाल पूछे जाने कीतैयारी थी, की उससे पहले ही ईशान आ गए. वीडियो में ईशान कहते हैं- आर क्या हुआ? क्या बात हो रहा है? बताओ, क्या बात हो रहा है? मुझसे भी सवाल करो, मुझे जानना है, ये क्या जवाब दे रहा था. चलो भाई. वैभव कुछ कह पाते, टभी ईशान ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में लिए गए DRS का जिक कर दिया.
When the Captain and Vice-Captain meet, you can expect a whole lot of fun and banter! 😄 A wholesome chat between Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi post East Zone’s memorable #DuleepTrophy triumph 🏆👏 – By @jigsactin #EZvSZ | @ishankishan51 https://t.co/3kRQC6pVT4
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 11, 2026
यह भी पढ़ें: ईशान किशन की टीम ने खत्म किया 13 साल का सूखा, साउथ जोन को हराकर जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
क्रेडिट ले लिया…
वीडियो में ईशान, वैभव को लेकर कहते हैं, ‘ये सब रिव्यू में क्रेडिट ले लिया है, हर जगह…भले ही रिव्यू मैं लेने वाला था, फिर ये पास आ गया और उसके बाद तो सोशल मीडिया में जो हुआ वो तो सबके सामने हैं. इतना बोलकर ईशान यहीं नहीं रुके और उन्होंने वैभव का मजाक उड़ाते हुए कहा, इसने वो चीज बहुत अच्छे से निभाई और मैं बेहद खुश हूं.
वैभव ने दिया जवाब
ईशान के मजाक उड़ाने के बाद वैभव ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, अगर कोई मैदान के बाहर जा रहा था, तब कौन रिव्यू ले रहा था, ये भी बताइइए. इसके बाद ईशान ने वैभव की बात पर हामी भरी और कहा कि तुम फ्यूचर कैप्टन भी बन सकते हो.
